फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Chief Minister Bhajanlal Sharma deleted his 'X' post

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 'X' पोस्ट बना सियासी मुद्दा, संसद तक उठे सवाल, करनी पड़ी डिलीट

Sun, 28 Jul 2024 03:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 Jul 2024 03:21 PM IST
सार

केंद्रीय बजट में बिहार को लेकर की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 'X' पर किया गया पोस्ट सियासी मुद्दा बन गया। विपक्ष ने सवाल पूछा कि राजस्थान को क्या मिला, यह भी बताइए। इसके बाद मुख्यमंत्री की 'X' अकाउंट से ये पोस्ट तो डिलीट हो गया, लेकिन विपक्ष अब इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Chief Minister Bhajanlal Sharma deleted his 'X' post
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 'X' पर किया गया पोस्ट सियासी गलियारों में बहुत चर्चाओं में आ गया। केंद्रीय बजट में बिहार के लिए घोषित की गई सड़क परियोजनाओं पर खुशी जताते हुए भजनलाल शर्मा ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर इन परियोजनाओं का नाम लिखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग किया और साथ में ‘BuudgetForViksitBharat’ का हैश टेग भी जोड़ा था। बाद में विपक्ष ने इसे ये कहते हुए मुद्दा बना दिया कि राजस्थान को बजट में क्या मिला, यह भी सीएम को बताना चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री के 'X' अकाउंट से ये पोस्ट तो डिलीट हो गया, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार सवाल पूछ रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


डोटासरा ने लिखा…बिहार छोड़िए, राजस्थान का बताइए... 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसके जवाब में 'X' पर सीएम से राजस्थान को लेकर की गई घोषणाओं के बारे में पूछा। डोटासरा ने लिखा… मुख्यमंत्री जी…बिहार छोड़िए, राजस्थान का बताइए! डबल इंजन की सरकार में राजस्थान को क्या मिला? सच तो यह है कि बजट में राजस्थान को कुछ नहीं मिला। बस दिल्ली से 'पर्ची' आई तो आपने 'X' पर पोस्टर कर दिया और जब जनता ने सवाल पूछा तो आपने पोस्ट डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद में बोले हनुमान सीएम को पोस्ट डिलीट करना पड़े यह ठीक नहीं
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद में बजट पर बहस के दौरान इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बिहार की सड़क परियोजनाओं को लेकर 'X' पर पोस्ट किया, लेकिन जब आलोचना हुई तो उनको लगा कि चूक हो गई। बेनीवाल बोले वहां तो आपकी सरकार थी और आपकी सरकार जहां हैं वहां सीएम को व्यथित होकर पोस्ट डिलीट करना पड़े यह ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed