{"_id":"65dc0c78a4549eb6bf08b849","slug":"rajasthan-news-center-empaneled-two-ips-officers-of-rajasthan-cadre-as-dg-know-about-them-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: राजस्थान कैडर के दो आईपीएस का केंद्र ने डीजी के रूप में किया इम्पैनलमेंट, जानें इनके बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: राजस्थान कैडर के दो आईपीएस का केंद्र ने डीजी के रूप में किया इम्पैनलमेंट, जानें इनके बारे में
Mon, 26 Feb 2024 09:29 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 26 Feb 2024 09:29 AM IST
सार
Jaipur: राजस्थान कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों राजेश निर्वाण और हेमंत प्रियदर्शी को केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डीजी के रूप में पद संभालने के लिए मंजूरी दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्द्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारतीय पुलिस सेवा के राजस्थान कैडर के 2 अधिकारियों राजेश निर्वाण एवं हेमंत प्रियदर्शी को डीजी के रूप में केंद्र में पद संभालने के लिए पैनल में शामिल करने की मंजूरी दी है। श्री निर्वाण वर्तमान में महानिदेशक, होमगार्ड एवं श्री प्रियदर्शी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
1992 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश निर्वाण इस समय महानिदेशक, होमगार्ड राजस्थान के पद पर पदस्थापित हैं। सीओ ब्यावर ,एसपी के रूप में सीआईडी (सीबी) जयपुर, सिक्युरिटी जयपुर, झालावाड़, विजिलेंस जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा शहर, सीआईडी अपराध एवं पीआरसी जयपुर व सीबीआई, नई दिल्ली के पद पर कार्य करके 2007 में उपमहानिरीक्षक पुलिस पर पदोन्नत होकर 2009 तक सीबीआई में रहे। इसके बाद आईजी के रूप में पदोन्नत होकरअजमेर रेंज की कमान संभाली। 2016 से अक्टूबर 2023 तक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) नई दिल्ली में महानिरीक्षक पुलिस व अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के पद पर रहे।
विज्ञापन
राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी हेमन्त प्रियदर्शी भी वर्ष 1992 बैच के ही आईपीएस हैं। मेकेनिकल में एम.टेक प्रियदर्शी वर्तमान में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एसीबी राजस्थान हैं। इन्होंने सीओ प्रतापनगर, जोधपुर, एसपी एन्टी टेरेरिज्म, एसएसबी जयपुर, एसपी जालोर, एसपी राजस्थान स्टेट इनविटेशन ब्यूरो जयपुर , एसपी सीआईडी एटीसी जयपुर, एसपी राजस्थान स्टेट इनविटेशन ब्यूरो बीकानेर, एसपी जीआरपी अजमेर, एसपी धौलपुर, कमांडेंट पांचवी बटालियन आरएसी, जयपुर, एसपी मुख्यालय, जयपुर में कार्य किया। अप्रेल 2007 में पदोन्नति पर उप महानिरीक्षक पुलिस आरपीटीसी, जोधपुर और अगस्त 2008 में डीआईजी सीबीआई एसीआर भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर रहे। सितंबर 2012 से जनवरी 2013 तक सीबीआई एसीआर, भोपाल व फरवरी 2013 से जनवरी 2015 तक इकोनॉमिक्स ऑफन्सेस मुम्बई रहे। जनवरी 2015 से नवम्बर 2015 तक राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली में 55वां राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज पाठ्यक्रम किया। साल 2016 में आईजी जयपुर रेंज पर पदोन्नति पर आए। जुलाई 2018 में एडीजी के रूप में पदोन्नत होकर एससीआरबी की कमान संभाली। जनवरी 2019 में निदेशक एवं एडीजी आरपीए रहे। जुलाई 2020 से नवम्बर 2020 तक एडीजी पुनर्गठन एवं नियम रहे। इस दौरान निदेशक, राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, जयपुर का अतिरिक्त चार्ज रहा। नवम्बर 2020 में महानिरीक्षक पुलिस सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) नई दिल्ली एवं अगस्त 2021 में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आईटीबीपी में प्रतिनियुक्ति पर रहे।
विज्ञापन