फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Candidate selected with the help of dummy candidate detained, SOG arrested during training

Rajasthan News: डमी परीक्षार्थी की मदद से चयनित अभ्यर्थी हिरासत में, प्रशिक्षण के दौरान SOG ने किया गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 12:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 12:08 PM IST
सार

Dausa: उपनिरीक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 में परीक्षा के दौरान डमी परीक्षार्थी के माध्यम से परीक्षा उत्तीर्ण कर राजस्थान पुलिस अकादमी में उपनिरीक्षक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डालूराम मीणा को एसओजी द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Candidate selected with the help of dummy candidate detained, SOG arrested during training
डालूराम मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी ने जानकारी देते हुए बताया कि दौसा जिले के आरोपी डालूराम मीना ने डमी उम्मीदवार के माध्यम से परीक्षा दी और 1402वीं रैंक पर चयनित हुआ। शिकायत प्राप्त होने पर गोपनीय रूप से की गई जांच में मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन


बहरहाल, राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डालूराम मीणा को जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त डालूराम 2014 से 2023 तक राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत था। आरोपी से पूछताछ के बाद उसके स्थान पर परीक्षा देने वाले हरचंद उर्फ हरीश उर्फ हरसनराम को भी सांचौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हरचन्द उर्फ हरीश पहले भी थाना एयरपोर्ट, जयपुर द्वारा इसी परीक्षा के लिए डमी अभ्यर्थी के रूप में गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े जाने से एक दिन पहले ही उसने डालूराम मीणा के स्थान पर डमी के रूप में परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों के मध्य पैसे के लेनदेन संबंधी सबूत भी मिले हैं। आरोपी हरचंद को सांचौर पुलिस जयपुर लेकर आ रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed