फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Bulletproof vehicles that provide security to PM-CM are made in Jaipur

Rajasthan News: यहां बनती हैं पीएम-सीएम को सुरक्षा देने वाली गाड़ियां, इनके आगे AK-47 की गोली भी कुछ नहीं

Mon, 11 Nov 2024 07:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 11 Nov 2024 07:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चलने वाली बुलेट प्रूफ गाड़ियां भी जयपुर में बनाई जा रही हैं। ये गाड़ियां इतनी मजबूत हैं कि एक-47 से निकलने वाली गोली भी इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाती। जानिए इनकी खासियत-कैसे तैयार होती हैं ये।

विज्ञापन
Rajasthan News: Bulletproof vehicles that provide security to PM-CM are made in Jaipur
वर्कशॉप में प्रदर्शन में रखे बुलेटप्रूफ ग्लास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में सीएम से लेकर पीएम की सुरक्षा में चलने वाले काफिले की गाड़ियों को बुलेट प्रूफ किया जाता है। पिछले कई दशक से यह गाड़ियां जयपुर में तैयार हो रही हैं और खास बात ये है कि एक-47 से निकलने वाली गोली भी इन बुलेटप्रूफ गाड़ियों का कुछ नहीं बिगाड़ पाती।

विज्ञापन


वार शिप ग्लास बना रही कंपनी
कंपनी के डायरेक्टर गुरवेंद्र जीत सिंह का कहना है कि हमारी कंपनी जयपुर में बुलेट गाड़ियों के अलावा बुलेट प्रूफ ग्लास और वार शिप ग्लास बना रही है। उन्होंने कहा कि सेना के लिए भी हम बुलेट प्रूफ ग्लास तैयार कर रहे हैं। यही नहीं बुलेटप्रूफ ग्लास हमारी कंपनी आम लोगों के लिए भी उपलब्ध करवाती है। इसके अलावा पूरी गाड़ी को 360 डिग्री बुलेटप्रूफ तैयार किया जाता है। खास बात ये है कि देश में जितने भी राज्य हैं, उनके मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगने वाली बुलेट प्रूफ गाड़ी हमारी ओर से ही तैयार की जा रही है। इसके अलावा पीएम सिक्योरिटी में काम में आने वाली बुलेट प्रूफ गाड़ियां भी जयपुर में ही हमारे द्वारा बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


इजराइल, रूस, यूक्रेन में भी मांग
गुरवेंद्रजीत सिंह का कहना है कि भारत के अलावा विदेशों में भी बुलेट प्रूफ क्लास हमारी कंपनी तैयार करके भेज रही हैं, जिनमें कनाडा, इजराइल, रूस, यूक्रेन शामिल हैं। सोमवार को राजधानी जयपुर में फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और ज्ञान शक्ति थिंक टैंक वेटरंस इन नेशन बिल्डिंग की ओर से सप्तशती ऑडिटोरियम में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पहुंचे, इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले हिंदुस्तान को केवल एक बाजार माना जाता था, लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण देश में मैन्यूफैक्चरिंग पर जोर दिया जा रहा है। इस मौके पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहां सेना के लिए तैयार होने वाले इक्विपमेंट्स दिखाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वारशिप ग्लास 
गुरवेंद्रजीत सिंह का कहना है कि हमारी कंपनी अब वारशिप ग्लास भी तैयार कर रही है। ये वारशिप ग्लास अपने आप में काफी अनोखे हैं उन्होंने बताया कि पानी में चलने वाले वारशिप के लिए अलग-अलग उपकरणों की ज़रूरत होती है। ऐसे में हमारी कंपनी ने इन शिप के लिए वारशिप ग्लास तैयार कर रही है। इस ग्लास की खासियत यह है कि इस ग्लास के कारण रडार शिप को डिटेक्ट नहीं कर पाते।

गैप दूर करने की कवायद 
आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि उद्योग और आर्मी के बीच कहीं एक गैप दूर करने की दिशा में यह एक कवायद होगी। इससे आर्मी की जरूरतों के मुताबिक इक्विपमेंट्स और प्रोडक्ट्स तैयार हो सकेंगे। प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग को लेकर राइजिंग राजस्थान का जो कार्यक्रम में सार्थक साबित हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed