फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Budget session of Assembly from today, Kirori did not come to the legislative party meeting

Rajasthan News: आज शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, सीएम ने बुलाई विधायक दल की बैठक, इस बार भी नहीं आए किरोड़ी

Wed, 03 Jul 2024 08:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 08:53 AM IST
सार

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने के पहले से हो रही बयानबाजी और सरकार के ब्यूरोक्रेट्स की दखलंदाजी को देखते हुए इस बार का सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। कांग्रेस कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी करके बैठी है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Budget session of Assembly from today, Kirori did not come to the legislative party meeting
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज सुबह 11 बजे से शुरू होने जा रहे बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अपने आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाकर सत्र की तैयारी पर चर्चा की। सरकार हो आज से सदन में विपक्ष के तीखे हमले झेलने होंगे। विपक्ष में बैठी कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं है। सरकार के ब्यूरोक्रेट्स और बीजेपी नेताओं की बयानबाजी सदन में बड़ा मुद्दा बन सकती है।

विज्ञापन


हालांकि सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल नहीं होगा। इसमें सिर्फ विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे, इसके अलावा कार्य सलाहकार समिति का प्रतिवेदन भी रखा जाएगा। अंत में शोकाभिव्यक्ति की जाएगी। गुरुवार से प्रश्नकाल शुरू होगा। 
विज्ञापन


10 जुलाई को वित्तमंत्री पेश करेंगी बजट

बजट सत्र में सदन की कार्रवाई 3 और 4 जुलाई को होगी। इसके बाद 9 जुलाई तक सदन स्थगित किया जाएगा और 10 जुलाई को बजट पेश करने के बाद सदन की कार्रवाई शुरू होगी। बजट पेश होने के बाद  11, 12 और 15 जुलाई को सदन में बजट पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठकों से गायब रहे किरोड़ी रहेंगे विपक्ष के निशाने पर

इधर बजट सत्र से पहले मंगलवार को भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक ओर विधायक दल की बैठक में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा शामिल नहीं हुए। ऐसे में विधानसभा में विपक्ष किरोड़ी के इस्तीफे को लेकर सरकार पर हमला जरूर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed