फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News Bjp Minister Madan Dilawar Accuses Congress MLA of Asking Question to Blackmail in Assembly

Rajasthan: कांग्रेस विधायक के सवाल पर विधानसभा में बोले मंत्री, ये प्रश्न को ब्लैकमेल करने के लिए पूछा गया

Tue, 30 Jul 2024 02:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Jul 2024 02:17 PM IST
सार

Rajasthan Assembly: विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस विधायक अर्जुन बामणीया पर ब्लैकमेल करने के लिए सवाल पूछने का गंभीर आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा कर दिया।
 

विज्ञापन
Rajasthan News Bjp Minister Madan Dilawar Accuses Congress MLA of Asking Question to Blackmail in Assembly
मदन दिलावर और अर्जुन बामणीया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक अर्जुन बामणीया पर गंभीर आरोप लगा दिए। बामणीया ने पंचायती राज से जुड़ा सवाल पूछा था। जिस पर मंत्री दिलावर जवाब देने के लिए खड़े हुए, लेकिन बामणीया ने कहा कि सरकार की ओर से पहले दिए गए लिखित जवाब से संतुष्ट हैं। इस पर स्पीकर ने उन्हें पूरक प्रश्न करने के लिए कहा, लेकिन बामणीया ने पूरक प्रश्न नहीं किया।  इस पर दिलावर खड़े हुए और कहा कि इनके संतुष्ट होने का कारण समझ लीजिए। इन्होंने यह सवाल किसी को ब्लैक मेल करने के लिए पूछा था।

विज्ञापन


यह था सवाल
1- जिला परिषद बांसवाड़ा द्वारा विगत दो वर्षों में किन-किन पंचायत समितियों के कितने ग्राम विकास अधिकारियो एवं कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण एक पंचायत समिति से दूसरी पंचायत समिति में किए गए हैं? विवरण सदन की मेज पर रखें।

विज्ञापन

2- उक्त स्थानांतरण किस नियम व निति के तहत किए गए हैं?

3- क्या यह सही है कि जिला परिषद बांसवाड़ा द्वारा किए गए स्थानांतरणों के कारण कई पंचायतों में एक भी ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक नहीं है? यदि हां, तो किन-किन ग्राम पंचायतों में विकास अधिकारी के पद रिक्त हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed