Rajasthan News: पीएम मोदी की मां के अपमान पर भाजपा जयपुर की हुंकार, छोटी चौपड़ पर विशाल धरना
Jaipur News: भाजपा जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने अपने भाषण में कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में कहे गए अपशब्द केवल प्रधानमंत्री की माता का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज की मातृशक्ति और संस्कृति का अपमान है। उन्होंने कहा कि मां का अपमान कांग्रेस की पहचान है।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ अभद्र शब्दों के प्रयोग पर भाजपा जयपुर शहर ने मंगलवार को छोटी चौपड़ पर जोरदार विरोध दर्ज कराया। हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की तीखी आलोचना की। तीन घंटे चले इस धरने में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और नारी शक्ति ने भाग लेकर आक्रोश प्रकट किया।
हजारों कार्यकर्ता और महिलाएं हुईं शामिल
धरने में जयपुर शहर के सभी मंडलों से आए कार्यकर्ता शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी हाथों में तख्तियां लेकर उपस्थित रहीं, जिन पर लिखा था ‘मां का अपमान कांग्रेस की पहचान’ और ‘मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’। पूरे धरने के दौरान भारत माता के जयकारे और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी होती रही।
अमित गोयल क्या बोले?
भाजपा जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने अपने भाषण में कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में कहे गए अपशब्द केवल प्रधानमंत्री की माता का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज की मातृशक्ति और संस्कृति का अपमान है। उन्होंने कहा कि मां का अपमान कांग्रेस की पहचान है। जब-जब मां का अपमान हुआ है, तब-तब बड़ा आंदोलन हुआ है। सोने की लंका जली थी, महाभारत हुआ था और आज भी सनातन मानने वाला समाज चुप नहीं बैठेगा। गोयल ने पुतला दहन को प्रतीक मानते हुए कहा कि इस माध्यम से हमें अपने भीतर की बुराई को खत्म करना है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: खाद्य मंत्री के गृह जिले में नकली घी फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; केमिकल और मशीनें बरामद
भाजपा नेताओं ने साधा निशाना
धरने में मौजूद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की घोर निंदा की। नेताओं ने इसे कांग्रेस की मानसिकता और संस्कृति पर हमला बताया। सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान, हर भारतीय की मां का अपमान है।
धरने में सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, किशनपोल प्रत्याशी चंद्रमोहन बंटवाड़ा, महापौर कुसुम यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, प्रदेश मंत्री अजीत माण्डन, प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकेश पारीक, पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री जयश्री गर्ग, प्रदेश मंत्री स्टेफी चौहान, अपूर्वा सिंह और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित अनेक पार्षद, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Banswara News: दिल्ली में सात फेरों के बाद मिला धोखा, शादी का झांसा देकर ठगने वाली दुल्हन और दो एजेंट गिरफ्तार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.