{"_id":"669655c3ad3294829e07e54c","slug":"rajasthan-news-bjp-is-not-holding-elections-due-to-fear-of-defeat-dotasara-said-while-talking-to-media-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: हार के डर से चुनाव नहीं करवा रही है भाजपा, मीडिया से बातचीत में बोले डोटासरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: हार के डर से चुनाव नहीं करवा रही है भाजपा, मीडिया से बातचीत में बोले डोटासरा
Tue, 16 Jul 2024 04:43 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:43 PM IST
सार
पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर हार के डर से नगर निकाय और पंचायती राज के चुनाव नहीं कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने वन नेशन, वन इलेक्शन की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों की पावर को कम करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव नहीं कराने को लेकर विधानसभा में प्रेस से बात करते हुए कहा कि भाजपा हार के डर से इन चुनावों को टाल रही है। उन्होंने कहा कि अगर आज चुनाव होते हैं तो कांग्रेस ही जीत हासिल करेगी, चाहे वह पंचायती राज के चुनाव हों, नगर निकाय के चुनाव हों या विधायकों के उपचुनाव।
विज्ञापन
डोटासरा ने भाजपा पर जनप्रतिनिधियों की पावर को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा अधिकारियों को जिला प्रमुख और जिला उपप्रमुखों के पदों का अतिरिक्त प्रभार देकर जनप्रतिनिधियों के अधिकार खत्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने वन नेशन, वन इलेक्शन की भी आलोचना की और कहा कि इसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों की पावर को समाप्त करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी सभी चुनावों में हार रही है और कांग्रेस पूरे राज्य में नई ऊर्जा के साथ उभरकर आएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो जनता के हितों की रक्षा कर सकती है। भाजपा सिर्फ अपने हितों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन