{"_id":"6877696a5bfef65bb4099bbc","slug":"rajasthan-news-bjp-busy-preparing-to-welcome-home-minister-invitations-reached-non-bjp-mlas-and-leaders-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: गृह मंत्री के स्वागत की तैयारी में जुटी भाजपा, गैर भाजपाई विधायकों-नेताओं के पास न्योते पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: गृह मंत्री के स्वागत की तैयारी में जुटी भाजपा, गैर भाजपाई विधायकों-नेताओं के पास न्योते पहुंचे
Wed, 16 Jul 2025 02:27 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:27 PM IST
सार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के गुरुवार को जयपुर के दादिया में प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा जबरदस्त तैयारियों में जुटी हुई है। शाह यहां सहकार एवं रोजगार उत्सव का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भजनलाल सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है। यहां तक कि सहकारिता मंत्री गौतम दक की तरफ से गैर भाजपाई विधायकों को भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा जा रहा है। हालांकि कार्यक्रम सरकारी है लेकिन बीजेपी नेताओं को इसमें भीड़ जुटाने के लिए टारगेट दिए गए हैं। सहकारिता मंत्री गौतम दक शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर बुधवार दोपहर दादिया पहुंचे।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है। केंद्र ने राज्यों को सहकारिता में 54 टास्क दिए हैं। इसी के तहत प्रदेश में सहकार सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली में 29 मई को सीएम भजनलाल शर्मा ने सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके उन्हें इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया था। साथ ही प्रदेश में पैक्स के कंप्यूटराइजेशन, म्हारो खातो म्हारो बैंक, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना और सहकार से समृद्धि अभियान से जुड़े विषयों की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur Crime: हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से 90 लाख की ठगी, दुष्कर्म की धमकी देकर ब्लैकमेल किया, मामला दर्ज
विज्ञापन
ये रहेगा शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
17 जुलाई को सुबह 10.50 बजे दिल्ली से रवाना होकर पालम हवाई अड्डे पहुंचेंगे।
दोपहर 11.15 बजे बीएसएफ विमान से दिल्ली पालम हवाई अड्डे से रवाना होंगे।
दोपहर 12.05 बजे जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
12.20 बजे हेलीकॉप्टर से दादिया हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
12.25 से 14.25 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
दादिया गांव में दोपहर का भोजन करेंगे।
आधा घंटे बाद दादिया से हेलीपैड पर पहुंचेंगे दोपहर 3.20 बजे जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।