फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BSC Nursing Paper Leak in Rajasthan: RUHS lodged FIR, 5 suspects detained

Rajasthan News : बी.एससी. नर्सिंग का पेपर लीक, आरयूएचएस ने दर्ज करवाई एफआईआर, 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया

Tue, 28 Jan 2025 11:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 28 Jan 2025 11:09 AM IST
सार

Rajasthan BSC Paper Leak : पेपर लीक को लेकर तमाम दावे कर रही मौजूदा भजनलाल सरकार भी इसकी आंच से नहीं बच पा रही। जयपुर में बी.एससी. नर्सिंग का पेपर लीक हो गया। इसकी पुष्टि खुद विश्वविद्यालय प्रशासन ने करते हुए पेपर को निरस्त घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
BSC Nursing Paper Leak in Rajasthan: RUHS lodged FIR, 5 suspects detained
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर के बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम के द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर के पेपर लीक हो गए, जिसके बाद विश्विद्यालय प्रशासन ने इन पेपर्स को निरस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार ये पेपर 23, 24 एवं 25 जनवरी 2025 को आयोजित किए गए थे। परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र की गोपनीयता भंग होने की सूचना पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए जांच हेतु एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। मामले में अनुसंधान के लिए एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

विज्ञापन


कुलपति डॉ. धनंजय अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर के एप्लाइड एनाटोमी एंड एप्लाइड फिजियोलॉजी, द्वितीय सेमेस्टर के एप्लाइड बायोकेमेस्ट्री एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन एंड डाइटेक्टिस तथा तृतीय सेमेस्टर के एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी एंड इंफेक्शन क्रंट्रोल इन्क्लूडिंग सेफ्टी विषय की परीक्षाएं क्रमशः 23, 24 एवं 25 जनवरी को आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन


परीक्षा से पहले छात्रों तक पहुंचा पेपर

जांच में पता चला कि इन विषयों की जो परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, उनके प्रश्न पत्रों के थ्योरी-बेस्ड खंड में शामिल कुछ प्रश्नों की हस्तलिखित प्रति छात्रों के बीच पूर्व से प्रसारित हुई है। हालांकि इनमें मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQs) शामिल नहीं हैं। फिर भी इन परीक्षाओं की गोपनीयता एवं छात्र हितों के दृष्टिगत इस प्रकरण को पूर्ण गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है। आगामी परीक्षाएं विधिवत रूप से संचालित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय द्वारा प्रकरण की गहन जांच एवं अनुसंधान हेतु पुलिस आयुक्तालय, जयपुर में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। साथ ही आंतरिक जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित कर दी गई है। निरस्त परीक्षाओं के पुनः आयोजन के संबंध में नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के कुछ अंश की हस्तलिखित प्रति छात्रों के बीच परीक्षा से पूर्व प्रसारित हुई है। इस प्रकरण को पूर्ण गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने BNS 2023 की धारा 318(4) और 61(2)(b) तथा राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 1992 की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर इसके मूल स्रोत और इसके प्रसार में शामिल व्यक्तियों की पहचान के लिए टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन तत्काल जारी किया।  केवल 24 घंटों के भीतर इस प्रकरण में जयपुर पुलिस ने 5 संदिग्धों को दस्तयाब किया है, जिनसे अनुसंधान व पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed