{"_id":"65f92b7deccfe62a950fcc81","slug":"rajasthan-news-artists-from-india-and-abroad-are-preparing-models-for-metal-sculpture-a-museum-will-be-built-2024-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: धातु निर्मित मूर्तियों के लिए देश-विदेश के आर्टिस्ट कर रहे हैं मॉडल तैयार, म्यूजियम बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: धातु निर्मित मूर्तियों के लिए देश-विदेश के आर्टिस्ट कर रहे हैं मॉडल तैयार, म्यूजियम बनेगा
Tue, 19 Mar 2024 11:37 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:37 AM IST
सार
Jaipur: जयपुर की शिल्पांजलि आर्ट फाउंडेशन जल्द ही विभिन्न प्रकार की धातुओं से निर्मित मूर्तियों को जनता के समक्ष प्रदर्शित करने के लिए एक आर्ट गैलरी बनाने वाली है।
विज्ञापन
इंटरनेशल सिम्पोजियम में आए आर्टिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश-विदेश की धातु से निर्मित मूर्तिकला को संग्रहीत कर प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक स्थान पर जनता के समक्ष प्रदर्शित करने के लिए एक म्यूजियम स्थापित किया जायेगा। इसके लिए शिल्पांजलि आर्ट फाउंडेशन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस म्यूजियम में देश-विदेश में स्थापित विभिन्न मॉन्यूमेंट्स और वहां की विरासत को मूर्तिकला के माध्यम से जनता के बीच प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रसिद्ध कलाकार एवं फाउंडेशन के राजकुमार पंडित ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आर्ट गैलरी के लिए वीकेआई स्थित वर्क्स फॉर आर्टिस्ट फाउंडरी में मैटल के स्कल्पचर्स का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व प्रसिद्ध आर्टिस्ट अपनी बेस्ट कलाकृति का मॉडल तैयार कर रहे हैं, जिन्हें बाद में फाउंडेशन अपने खर्चे पर तैयार करेगी। इसके लिए एक सात दिवसीय इंटरनेशल सिम्पोजियम का आयोजन किया गया है, जिसमें पद्मश्री राजेंद्र टिकू की देखरेख में देश-विदेश के आर्टिस्ट स्कल्पचर्स तैयार कर रहे हैं।

राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
टिकू ने बताया कि मैटल से बनी मूर्तिकला को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए जयपुर में म्यूजियम स्थापित करने का निर्णय लिया गया ताकि इसके माध्यम से इस कला को लोगों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि धातु की मूर्ति बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है और इसके लिए सुविधा के अभाव में कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन नहीं कर पाता है, ऐसे में श्री पंडित ने देश के साथ ही विदेशी कलाकारों को भी एक मंच प्रदान किया है ताकि वे अपनी कला को लोगों तक पहुंचा सकें।