फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: An under-construction building collapsed in Jawahar Nagar, Jaipur

Rajasthan News: जयपुर के जवाहर नगर में निर्माणाधीन दो मंजिला बिल्डिंग गिरी, मलबे में कई दुकान और वाहन दबे

Thu, 29 Aug 2024 10:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 29 Aug 2024 10:33 PM IST
सार

जयपुर के जवाहर नगर इलाके में गुरुवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई, जिसमें मलबे के नीचे 6 लोगों के दबे होने की आशंका है। सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: An under-construction building collapsed in Jawahar Nagar, Jaipur
निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने के लोगों को बचाने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के जवाहर नगर इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। मामा की होटल के पास गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई। अशोक जूस सेंटर के ऊपर इस इमारत का निर्माण चल रहा था। ये इमारत दो मंजिला थी। अचानक हुए हादसे में मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा शाम लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास होना बताया जा रहा है। हादसे की वजह इमारत की दीवार में दरार बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
आसपास के दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी की वजह से ये हादसा हुआ है। आरोप है कि यहां पिछले एक साल से नियमों के विपरीत निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया है। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। 
 

प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को घेर लिया है, ताकि बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त संसाधनों को भी बुलाया जा रहा है। 



हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और लोग अपने परिवारजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। 

सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। अतिरिक्त संसाधन बुलाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे घटनास्थल से दूर रहें और बचाव कार्य में बाधा न डालें। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और बचाव कार्य तेजी से जारी है।



मलबे में दबे वाहन और दुकानें
SDRF ने मोर्चा संभाला हुआ है। मलबे दबे लोगों को निकालने प्रयास लगातार जारी है। मौके पर जेसीबी की मदद ली जा रही है। साथ ही सरियों को काटने के लिए गैस कटर का मदद ली जा रही है। मलबे के नीचे ज्यूस समेत कई दुकानें दबी हुई हैं। साथ ही कई वाहन भी मलबे से निकाले गए हैं।



हेरिटेज निगम के आयुक्त मौके पर पहुंचे
हेरिटेज निगम के आयुक्त अभिषेक सुराणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निगम की गैराज शाखा से जेसीबी और अन्य संसाधन मंगवाए गए हैं। साथ ही आदर्श नगर जोन उपायुक्त युगांतर शर्मा, एक्सईएन सुबोध कुमार, सतर्कता उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed