{"_id":"6667bd422284a008a90c43da","slug":"rajasthan-news-alert-of-pre-monsoon-rain-in-southern-rajasthan-this-time-monsoon-will-arrive-in-june-only-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: दक्षिणी राजस्थान में प्री मानसून की बारिश का अलर्ट, इस बार जून में ही आ जाएगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: दक्षिणी राजस्थान में प्री मानसून की बारिश का अलर्ट, इस बार जून में ही आ जाएगा मानसून
Tue, 11 Jun 2024 08:28 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 11 Jun 2024 08:28 AM IST
सार
प्री मानसून की बारिश ने राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट ला दी है। भीषण गर्मी के दौर से निकलने के बाद पिछले एक सप्ताह में मौसम के बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में प्री मानसून की बारिश से अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। नवतपा में जहां कोटा का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब यहां राजस्थान में सबसे कम 32.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बीते पांच दिनों से राजस्थान में प्री मानसून की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश में जून के आखिरी सप्ताह तक मानसून का प्रवेश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
विज्ञापन
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है, जिसके चलते कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बढ़ सकता है। वहीं दोपहर बाद दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन