{"_id":"684ff67921703e06ca02c2c8","slug":"rajasthan-news-air-arabia-flight-with-180-passengers-faces-technical-glitch-ruckus-at-jaipur-airport-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 180 यात्रियों को लेकर जा रही एयर अरेबिया फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 180 यात्रियों को लेकर जा रही एयर अरेबिया फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
Mon, 16 Jun 2025 04:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 04:23 PM IST
सार
जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह शारजाह जाने वाली एयर अरेबिया की फ्लाइट G9-436 में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यात्रियों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह एयर अरेबिया की फ्लाइट G9-436 को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने से पहले रोकना पड़ा। यह फ्लाइट सुबह 4:45 बजे शारजाह के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन टेकऑफ से ठीक पहले पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला, जिसके बाद फ्लाइट को रनवे से हटाकर एप्रन पर वापस लाया गया।
एयरबस A320 विमान में कुल 180 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी और फ्लाइट टेकऑफ के लिए रनवे पर पहुंच चुकी थी। इसी दौरान पायलट को तकनीकी खराबी का अलर्ट मिला। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए पायलट ने फ्लाइट को वापस एप्रन पर लाने का निर्णय लिया।
इंजीनियरिंग टीम ने की तत्काल मरम्मत
फ्लाइट को एप्रन पर लाने के बाद इंजीनियरिंग टीम ने तुरंत जांच शुरू की। करीब तीन घंटे तक चले निरीक्षण और तकनीकी सुधार कार्य के बाद विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी गई। सुबह करीब 8:03 बजे, विमान ने सफलतापूर्वक शारजाह के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में नए नाम उजागर, उदयपुर के CDEO ने 10 लाख में खरीदी थी बेटे के लिए वर्दी
यात्रियों को नहीं हुई कोई अनहोनी
एयर अरेबिया और जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थिति पर लगातार निगरानी रखी। यात्रियों को समय-समय पर जानकारी दी जाती रही और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। गौरतलब है कि एयरबस A320 की सामान्य यात्री क्षमता 180 से 186 के बीच होती है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी भी तरह की अनहोनी की सूचना नहीं है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन