Rajasthan News: खुद ही भ्रष्ट निकला एसीबी का एडिशनल एसपी, कार से रिश्वत के 9 लाख 35 हजार बरामद
राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो के एडिशनल एसपी खुद ही रिश्वत लेने के मामले में ट्रैप हो गए। एसीबी ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें उन्हें 9 लाख रुपए कैश मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर एसीबी टीम ने एसीबी एडिशनल एसपी झालावाड़ जगराम मीणा को ट्रैप कर लिया। मीणा का हाल में वहां से तबादला हुआ था, जिसके बाद वे वहां से विदा होकर जा रहे थे। एसीबी को निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की गाड़ी में 9 लाख 35 हजार रुपए मिले। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, स्पेशल यूनिट द्वितीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि एसीबी की टीम द्वारा जगराम मीणा की कार का झालावाड़ से जयपुर आते हुए शिवदासपुरा टोल पर किया औचक निरीक्षण किया गया और अभी कार्रवाई जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह रुपए मासिक बंदी के हैं, जिन्हें झालावाड़ से समेटकर जगराम मीणा अपने साथ लेकर जा रहा था।
ये भी पढ़ें: झुंझनू में फर्जी रजिस्ट्री गैंग का खुलासा: करोड़ों की जमीनें हड़पने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा; मुख्य सरगना फरार
बता दें कि जगराम मीणा लगभग 1 वर्ष से अधिक समय से झालावाड़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एडिशनल एसपी के पद पर तैनात थे। यहां से कुछ दिन पहले जगराम मीणा का तबादला कर प्रेरणा शेखावत को झालावाड़ एडिशनल एसपी लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगराम मीणा का झालावाड़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय से विदाई समारोह किया गया था। जहां से रिलीज होने के पश्चात वह भीलवाड़ा जॉइनिंग के लिए निकला था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.