{"_id":"65f3f503d635b643fb0999a9","slug":"rajasthan-news-a-week-after-the-marriage-robber-bride-ran-away-with-jewelery-and-cash-demanded-50-000-more-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: शादी के हफ्ते भर बाद जेवरात और नकदी लेकर भागी लूटेरी दुल्हन, फोन पर 50 हजार और देने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: शादी के हफ्ते भर बाद जेवरात और नकदी लेकर भागी लूटेरी दुल्हन, फोन पर 50 हजार और देने की मांग की
Fri, 15 Mar 2024 12:43 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:43 PM IST
सार
Jaipur: आठ दिन पहले दुल्हन बनकर ससुराल आई युवती रिश्तेदार बनकर मिलने आए युवक के साथ ससुराल से गहने और नकद राशि लेकर उड़न छू हो गई। और तो और बाद में पति को कॉल करके झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपयों की और मांग की।
विज्ञापन
जेवरात और नकदी लेकर भागी लूटेरी दुल्हन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चाकसू थाना इलाके में शादी के 8 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन रिश्तेदार बनकर आए युवक के साथ ससुराल से भाग गई और साथ में गहने और नकद राशि भी लूट ले गई। इसके बाद पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की और डिमांड की।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई मनमोहन ने बताया कि वार्ड नंबर-4 चाकसू निवासी 42 वर्षीय दूल्हे ने मामला दर्ज करवाया है कि बीती 15 फरवरी को उसके पड़ोसी राकेश ने बातचीत के दौरान उसकी दूसरी शादी करवाने की बात कही। उसने बिहार निवासी नंदती से शादी करवाने की एवज में 3.70 लाख रुपए की मांग की और सौदा तय होने पर 20 फरवरी को शादी करवा दी। शादी के बाद 8 दिन तक ससुराल में रहने के दौरान 29 फरवरी की सुबह एक व्यक्ति उसके घर आया और पूछने पर दुल्हन का रिश्तेदार होना बताया।
विज्ञापन
नई नवेली पत्नी ने रिश्तेदार को नाश्ता करवाने के लिए पति को नाश्ता लेने बाहर भेज दिया और पीछे से अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और 55 हजार रुपये नकद चोरी करके फरार हो गई। नाश्ता लेकर लौटे पति को घर आकर पता चला कि उसकी पत्नी अपने रिश्तेदार के साथ घर लूटकर फरार हो गई है। बार-बार फोन करने पर भी पत्नी ने मोबाइल नहीं उठाया। बाद में लूटेरी दुल्हन ने गहने और कैश लौटाने की बजाय पति को कॉल करके 50 हजार रुपये की और देने की मांग की और रुपये नहीं देने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन