Rajasthan News: भारत-पाक तनाव के बीच 5 बॉर्डर जिले स्पेशल वॉच जोन घोषित, राज्य सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के 5 बॉर्डर जिलों को स्पेशल वॉच जोन घोषित किया गया है। वहीं भजनलाल सरकार ने मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान बीते 3 दिनों से लगातार पाकिस्तानी ड्रोन अटैक के निशाने पर है। शुक्रवार शाम से यहां बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर में ड्रोन हमले किए गए लेकिन सेना ने उन सभी हमलों को नाकाम कर दिया। जैसलमेर में ड्रोन के कुछ हिस्से घरों के अंदर भी जाकर गिरे हैं। हालांकि किसी के हताहत होने का कोई समाचार नहीं है।
इधर भजनलाल सरकार ने राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और गंगानगर को स्पेशल वॉच जोन घोषित कर दिया है। यहां इमरजेंसी खरीद के लिए कलेक्टर्स को स्पेशल फंड भी जारी कर दिया गया है। आरबीआई को चिट्ठी लिखकर अवकाश के दिन भी यहां बैंक ब्रांच को खुली रखने के लिए कहा गया है। किसी भी संभावित स्थिति में ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं हो।
ये भी पढ़ें: Indo-Pak Tension: जैसलमेर में पाकिस्तान ने फिर की हमले की नाकाम कोशिशें, बाड़मेर-गंगानगर में हाई रेड अलर्ट
इधर भजनलाल सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। सरकार के संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि इस बैठक में राजस्थान के मौजूदा हालात पर चर्चा की जाएगी। इसके आलवा सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने जिलों में जाकर व्यवस्थाएं संभालने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.