फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News 246 government schools in 23 districts will be converted to English medium

Rajasthan News: 23 जिलों में 246 सरकारी स्कूल इंग्लिश मीडियम में होंगे कन्वर्ट, मिलेगी फ्री एजुकेशन

Mon, 24 Jul 2023 08:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 08:22 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान के 23 जिलों में 246 सरकारी स्कूल इंग्लिश मीडियम में कन्वर्ट होंगे। इन स्कूलों में फ्री एजुकेशन मिलेगी। सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Rajasthan News 246 government schools in 23 districts will be converted to English medium
246 सरकारी स्कूल इंग्लिश मीडियम में होंगे कन्वर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 246 सरकारी स्कूलों को महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कन्वर्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। सरकारी स्कूल के बच्चों की इंग्लिश मीडियम एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


सीएम की इस स्वीकृति से अजमेर के 13, अलवर के 20, बारां के सात, बाड़मेर के छह, भरतपुर के 10, बीकानेर के आठ, चित्तौड़गढ़ के तीन, दौसा के 12, धौलपुर के आठ, डूंगरपुर के पांच, गंगानगर के सात, हनुमानगढ़ के 11, जयपुर के 32, जालौर का एक, झुंझुनूं के 12, जोधपुर के 20, करौली के पांच, नागौर के 18, राजसमंद के आठ, सवाई माधोपुर के 13, सीकर के आठ, टोंक के 12 और उदयपुर के सात राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इन विद्यालयों में 57 प्राथमिक, 125 उच्च प्राथमिक तथा 64 उच्च माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राज्य में शिक्षा का स्तर ऊपर उठ सकेगा और क्षेत्र के स्टूडेंट्स स्थानीय स्तर पर ही अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed