फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: 12 child molesters who escaped from juvenile home arrested, police will take action soon

Rajasthan News: बाल सुधार गृह से भागे 20 में से 12 बाल अपचारी गिरफ्त में, पुलिस जल्द ही करेगी कार्रवाई

Thu, 07 Mar 2024 12:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 12:48 PM IST
सार

Jaipur: बाल सुधार गृह की दीवार तोड़कर भागे 20 बाल अपचारियों में से पुलिस ने 12 को पकड़ लिया है। बाकी अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी नाबालिगों के परिवारों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
Rajasthan News: 12 child molesters who escaped from juvenile home arrested, police will take action soon
बाल सुधार गृह, जयपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह के कमरे की दीवार तोड़कर भागे 20 बाल अपचारियों के भागने के मामले में सुधार गृह के स्टाफ की भारी लापरवाही सामने आई है। जानकारी मिली है कि घटना के समय मौके पर कोई स्टाफ नहीं था। सिक्यूरिटी एजेंसी के गार्ड को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने अब तक बारह बाल अपचारियों को पकड़ लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल सुधार गृह की दीवार छह इंच मोटी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाल अपचारियों ने मंगलवार को दिन में ही चारपाई के नीचे बैठकर दीवार तोड़ी है और रात होते ही मौका देखकर यहां से फरार हो गए। जिस कमरे से बाल अपचारी फरार हुए हैं वहां से लोहे का पाइप और लोहे की एक पत्ती बरामद की गई है।
विज्ञापन


फरार हुए सभी बाल अपचारी करीब साल-दो साल से बाल सुधार गृह में रह रहे थे। बाल सुधार गृह में 107 बाल अपचारी बंद हैं। एक बैरक में करीब 30 से 50 बच्चे रह रहे हैं। फरार बाल अपचारियों पर रेप, हत्या सहित अन्य धाराओं पर केस दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बाल अपचारियों के भागने की जानकारी मिलते ही नाबालिगों के घर और संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों को भेजकर जांच कराई है। जल्द ही बाल अपचारियों के भागने से संबंधित एक रिपोर्ट तैयार कर इन नाबालिगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed