{"_id":"66d7c10ecc2b45588e085a26","slug":"rajasthan-news-11-ras-of-rajasthan-promoted-to-the-post-of-ias-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के 11 RAS हुए IAS में प्रमोट: गहलोत सरकार में ओएसडी रहे देवाराम सैनी, सीएमओ में रहे अफसर भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के 11 RAS हुए IAS में प्रमोट: गहलोत सरकार में ओएसडी रहे देवाराम सैनी, सीएमओ में रहे अफसर भी शामिल
Wed, 04 Sep 2024 07:38 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:38 AM IST
सार
Rajasthan: राजस्थान के 11 RAS को केंद्र सरकार कार्मिक विभाग ने IAS में प्रमोट कर दिया है। खास बात यह है कि इन 11 नामों में दो नाम पिछली गहलोत सरकार में ओएसडी रहे देवाराम सैनी तथा सीएमओ में ज्वाइंट सेक्रेट्री रहे शाहीन अली तथा अजय असवाल के भी नाम भी हैं। इनमें से देवराम सैनी अभी बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार हैं। शाहीन अली एचसीएम रीपा में तथा अजय असवाल कॉलेज एज्यूकेशन में एडिश्नल डायरेक्ट के पद पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान के 11 RAS हुए IAS में प्रमोट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में 11 RAS अधिकारी IAS में प्रमोट किए गए हैं। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इन 11 नामों में तीन नाम पिछली गहलोत सरकार में ओएसडी रहे देवाराम सैनी तथा सीएमओ में रहे शाहीन अली तथा अजय असवाल के भी नाम हैं। इनमें से देवराम सैनी अभी बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार हैं।
विज्ञापन
जबकि शाहीन अली एचसीएम रीपा में एडिश्नल डायरेक्ट तथा अजय असवाल कॉलेज एज्यूकेशन में एडिश्नल डॉयरेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं। वहीं पुरुषोत्तम शर्मा गहलोत सरकार के समय DPR रह चुके हैं। हालांकि आईएएस में प्रमोशन वरिष्ठता के आधार पर बैच वाइज ही होता है तथा इन अफसरों के प्रमोशन के लिए नाम पिछली गहलोत सरकार के समय ही भेजे जा चुके थे।
विज्ञापन
1997 बैच के हैं अफसर
RAS से IAS बने अफसरों में शाहीन अली खान, आकाश तोमर, अरुण कुमार हसीजा, मनीष गोयल, मातादीन मीणा, कमल राम मीणा, केसर लाल मीणा , हिम्मत सिंह बारहठ, पुरुषोत्तम शर्मा , देवाराम सैनी और अजय असवाल शामिल हैं। ये सभी अफसर 1997 बैच के RAS हैं। अब सलेक्ट लिस्ट 2023 में इन्हें शामिल कर आईएएस में प्रमोशन किया गया है। इसलिए इन्हें आईएएस में 2023 बैच दिया जाएगा।
विज्ञापन