फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Nadda to Visit Jaipur Today for Devi Ahilya's 300th Birth Anniversary, Focus on Women Empowerment

Rajasthan News: देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर आज जयपुर आएंगे जे.पी. नड्डा, महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस

Sat, 31 May 2025 09:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 31 May 2025 09:27 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने जयपुर पहुंचेंगे। महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा और सुरक्षा पर ये कार्यक्रम आधारित होंगे।

विज्ञापन
Rajasthan: Nadda to Visit Jaipur Today for Devi Ahilya's 300th Birth Anniversary, Focus on Women Empowerment
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश की आधी आबादी को साधने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंच रहे हैं। वे यहां रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित दो प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

विज्ञापन


जेपी नड्डा दोपहर 12:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे एमएनआईटी पहुंचेंगे और करीब एक घंटे वहां रुकेंगे।
विज्ञापन


दोपहर 2 बजे वे झालाना स्थित RIC में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में 150 कालिका यूनिट को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 32,755 बालिकाओं को राशि हस्तांतरित करेंगे। इस मौके पर एसटी प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, सफाई कामगार प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, लखपति दीदी ऋण योजना और गार्गी पुरस्कार व स्कूटी योजना के लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गर्भ की पाठशाला योजना, स्वस्थ नारी चेतना अभियान, गर्भावधि मधुमेह प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत भी की जाएगी। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की डिजिटल कॉफी बुक का विमोचन और बालिका शिक्षा के लिए विभिन्न सिविल कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी इस दौरान होगा।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की जांच जारी, किशनगढ़ में नकली खाद फैक्ट्रियों से हजारों कट्टे सीज

तिरंगा यात्रा और जनप्रतिनिधियों से संवाद

दोपहर 3 बजे नड्डा RIC से रवाना होकर 3:10 बजे जवाहर सर्किल पहुंचेंगे। यहां से वे खुली जीप में तिरंगा यात्रा के रूप में एंटरटेनमेंट पैराडाइज तक पहुंचेंगे। रास्ते में महिलाओं द्वारा मानव शृंखला बनाकर उनका स्वागत किया जाएगा 3:40 बजे वे कार्यक्रम स्थल सेंट्रल हॉल लॉन पहुंचेंगे, जहां शाम 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे। यहां वे जयपुर संभाग के सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री तक के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद कर सत्ता और संगठन का मंत्र देंगे।

शाम 6:20 बजे नड्डा मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे, जहां रात्रिभोज के साथ उच्च स्तरीय चर्चा होगी। इसके बाद रात 9:30 बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 10:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

राजस्थान दूसरे नंबर पर

भाजपा की ओर से रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में मई माह में चलाए गए कार्यक्रमों में राजस्थान देशभर में दूसरे स्थान पर रहा। प्रदेश भर के 44 जिलों में संगोष्ठी, नाटक, संवाद आदि आयोजित कर उनके योगदान को आमजन तक पहुंचाया गया।

मदन राठौड़, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर जैसी महान महिलाओं के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है, जेपी नड्डा का दौरा महिला शक्ति को नई दिशा देगा।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

जेपी नड्डा सुबह 11:10 बजे दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से रवाना होंगे और दोपहर 12:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 12:45 बजे मालवीय नगर स्थित एमएनआईटी पहुंचेंगे और वहां करीब एक घंटा रुकेंगे।


यहां से वे 1:50 बजे झालाना स्थित रीजनल इंडस्ट्री सेंटर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2 बजे से एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 3 बजे यहां से रवाना होकर 3:10 बजे जवाहर सर्किल पहुंचेंगे। वहां से वे खुली जीप में एंटरटेनमेंट पैराडाइज तक रोड शो करेंगे।

जेपी नड्डा 3:40 बजे एंटरटेनमेंट पेराडाइज के सेंट्रल हॉल लॉन में आयोजित अहिल्या बाई होलकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 6 बजे तक वहीं रहेंगे। इसके बाद वे 6:20 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे। रात्रि भोजन के बाद जेपी नड्डा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात 10:30 बजे फ्लाइट से दिल्ली वापसी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed