{"_id":"686890a935f8d6d0870d2eef","slug":"rajasthan-monsoon-update-red-alert-for-h-eavy-rain-in-seven-districts-chambal-near-danger-mark-in-dholpur-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Monsoon Update: सात जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी, धौलपुर में खतरे के निशान के पास पहुंची चंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Monsoon Update: सात जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी, धौलपुर में खतरे के निशान के पास पहुंची चंबल
Sat, 05 Jul 2025 08:11 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:11 AM IST
सार
Rajasthan Monsoon Weather Update : राजस्थान में आज 7 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान के पास बह रही है।
विज्ञापन
कोटा बैराज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्वी राजस्थान में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसके चलते जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 135 प्रतिशत अधिक बरसात हो चुकी है। शनिवार को बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी दौसा, जयपुर व सवाई माधोपुर में जोरदार बारिश हुई। सर्वाधिक वर्षा टोंक में 180 एमएम दर्ज की गई। टोंक में एक जून से 4 जुलाई तक कुल 806 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी, 30 से ज्यादा बांधों के गेट खुले
हालांकि पश्चिमी राजस्थान में बारिश कम होने की वजह से गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर के एरिया में दिन का तापमान 38 से 43 डिग्री के बीच दर्ज हुआ।
प्रदेश के बांधों में पानी की आवक लगातार जारी है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 4 जुलाई को प्रदेश के बांधों में 192 एमक्यूएम पानी की आवक हुई। इनमें 4.25 मीटर क्षमता वाले व इससे बड़े आकार के 51 बांध पूरी तरह भर गए। वहीं 412 बांध आंक्षिक रूप से भरे हैं। जबकि 229 बांध अभी पूरी तरह खाली हैं। चंबल नदी खतरे के निशान से 3 मीटर नीचे बह रही है। वहीं बीसलपुर में भी पानी की आवक जारी है। कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन