फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Monsoon Break: Rain Expected to Return Around September 4-5

मानसून अपडेट: राजस्थान में बारिश का अगला दौर कब? बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से जगी उम्मीद

Sat, 29 Aug 2026 07:53 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 29 Aug 2026 07:53 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर है। मौसम पूर्वानुमानों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में संभावित सिस्टम के असर से 4-5 सितंबर से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Monsoon Break: Rain Expected to Return Around September 4-5
राजस्थान में 1-3 सितंबर को बारिश के संकेत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर दौर में है, लेकिन मौसम पूर्वानुमानों में सितंबर के पहले सप्ताह से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम केंद्र जयपुर के ताजा पूर्वानुमान में 1 से 3 सितंबर के दौरान कुछ इलाकों में बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 4-5 सितंबर के आसपास मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला संभावित मौसम तंत्र इसकी प्रमुख वजह हो सकता है। हालांकि बारिश का दायरा और तीव्रता सिस्टम के विकसित होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


1 सितंबर से बदल सकता है मौसम

मौजूदा पूर्वानुमान के अनुसार 29 अगस्त से 31 अगस्त तक राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 1 और 2 सितंबर को कुछ क्षेत्रों में शाम या रात के समय बारिश अथवा गरज-चमक हो सकती है। 3 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

विज्ञापन

वहीं, राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के लिए 29 अगस्त को जारी सात दिन के आधिकारिक चेतावनी पूर्वानुमान में 4 सितंबर तक कोई चेतावनी नहीं है। इसका मतलब है कि फिलहाल व्यापक या तेज बारिश की स्थिति नहीं बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूजीसी रोलबैक: मकराना का बीजेपी को अल्टीमेटम, बोले- मांग नहीं मानी तो चुनाव में करेंगे विरोध

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम पर टिकी नजर

मानसून ट्रफ की स्थिति और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले संभावित सिस्टम के कारण सितंबर के पहले सप्ताह में राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है। इसलिए 4-5 सितंबर को मानसून की सक्रियता बढ़ने का अनुमान है। जयपुर के पूर्वानुमान में भी 1-3 सितंबर के दौरान गरज-चमक और बारिश के संकेत हैं। यानी अगले दो-तीन दिन गर्मी-उमस के बाद सितंबर की शुरुआत में मौसम करवट ले सकता है और 4-5 सितंबर के आसपास राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed