फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Modi government will not be able to complete five years claims Govind Singh Dotasara

Rajasthan: 'मोदी सरकार पांच साल पूरे नहीं कर पाएगी,' राजस्थान कांग्रेस चीफ डोटासरा का दावा

Thu, 22 Aug 2024 04:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Aug 2024 04:25 PM IST
सार

डोटासरा ने कहा, इनको जेल जाना होगा, देश को घोटाले में झोंक दिया गया है और अदाणी को फायदा पहुंचाया गया है। यह सिर्फ शुरुआत है, हम इन्हें घुटनों पर ले आएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Modi government will not be able to complete five years claims Govind Singh Dotasara
गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार पांच साल पूरे नहीं कर पाएगी। जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय के बाहर कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने ये बात कही। डोटासरा ने कहा, इनको जेल जाना होगा, देश को घोटाले में झोंक दिया गया है और अदाणी को फायदा पहुंचाया गया है। यह सिर्फ शुरुआत है, हम इन्हें घुटनों पर ले आएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


धरने में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता, सांसद और विधायक उपस्थित रहे। डोटासरा ने केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से देश में हो रहे घोटालों के बारे में चेतावनी देते आ रहे हैं। हिडेनबर्ग की रिपोर्ट ने इन घोटालों का पर्दाफाश कर दिया है और यह साफ कर दिया है कि देश की जनता को लूटकर अडानी को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोटासरा ने मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा, अगर इनको कुछ गलत नहीं किया है, तो JPC (संयुक्त संसदीय समिति) से जांच कराने में क्या समस्या है? क्यों नहीं JPC से जांच कराते हैं? उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी और वे इस सरकार को घुटनों पर लाकर रहेंगे। डोटासरा ने कहा कि यह सरकार अपने पांच साल पूरे नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed