फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan MNIT student commits suicide by jumping from roof in Jaipur

MNIT Student Suicide: 'या तो मैं बचपन में खुश थी या तो मैं सपनों में खुश थी', लिखकर छात्रा ने मौत को लगाया गले

Mon, 20 Jan 2025 12:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 12:57 PM IST
सार

जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की एक छात्रा ने हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। MNIT के कैंपस में छात्रा के शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। आत्महत्या करने वाली छात्रा की पहचान दिव्या बताई जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan MNIT student commits suicide by jumping from roof in Jaipur
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) में पढ़ रही 21 वर्षीय छात्रा दिव्या राज मेघवाल ने रविवार रात हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। दिव्या बी. आर्क (आर्किटेक्चर) प्रथम वर्ष की छात्रा थी और विनोदिनी हॉस्टल में रह रही थी।

विज्ञापन


बता दें कि रात करीब 9:50 बजे दिव्या ने हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगाई। तेज धमाके की आवाज सुनकर हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राएं और स्टॉफ तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में दिव्या को जयपुरिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




मिला सुसाइड नोट
पुलिस को दिव्या के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा था, गलती मेरी है। मैं दुनिया में नहीं जी सकती। सबसे ज्यादा खुश मैं या तो बचपन में थी या सपनों में। दिव्या ने अपनी बहन को संबोधित करते हुए लिखा, मुझे माफ कर देना। मालवीय नगर थाना पुलिस और ACP आदित्य पूनिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने दिव्या के मोबाइल फोन और अन्य सामान को जांच के लिए जब्त कर लिया है। FSL टीम ने सोमवार सुबह मौके से सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्या पाली जिले के देसूरी की निवासी थी। उनके पिता खंगाराम मेघवाल पूर्व सरपंच हैं और मां सरकारी टीचर हैं। दिव्या ने जुलाई 2024 में MNIT में दाखिला लिया था। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्र-छात्राएं सदमे में हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए दिव्या के सहपाठियों और स्टॉफ से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed