फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan MLA will visit British Parliament British High Commission meets Speaker for invitation

Rajasthan: राजस्थान विधायक करेंगे ब्रिटेन की संसद का दौरा, न्योते के लिए स्पीकर देवनानी से मिला हाई कमीशन

Wed, 21 Feb 2024 07:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 07:22 PM IST
सार

राजस्थान के विधायक जल्द ही ब्रिटेन की संसद का दौरा करेंगे। इसके लिए बुधवार को विधानसभा में ब्रिटिश हाई कमीशन के दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने स्पीकर वासुदेव देवनानी से मुलाकात की है।

विज्ञापन
Rajasthan MLA will visit British Parliament British High Commission meets Speaker for invitation
स्पीकर देवनानी से मिला हाई कमीशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के प्रतिनिधि मंडल ब्रिटेन की संसद का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान राजस्थान के विधायक वहां की संसद की कार्य प्रणाली को समझेंगे। यह दौरा कब होगा, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


संभवत: लोकसभा चुनावों के बाद यह दौरा हो सकता है। इसक लिए बुधवार को ब्रिटिश हाई कमीशन के दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार मुलाकात उन्हें ब्रिटेन की संसद आने का न्योता दिया।  
विज्ञापन


ब्रिटिश हाई कमीशन के दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में डीसीएच स्टीव हैकलिग और ब्रिटिश हाई कमिशन में ही राजनीतिक सलाहकार एमी रनिनगा मौजूद थे। इन्होंने विधानसभा में स्पीकर के चैंबर में उनसे मुलाकात की। देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। विधानसभा के सदन में पक्ष और प्रतिपक्ष के सदस्यगण जनहित के मुद्दों पर स्वस्थ परिचर्चा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed