{"_id":"648438af91013c66900afd27","slug":"rajasthan-minister-khachariawas-comment-on-kanhaiyalal-murder-case-and-jaipur-being-divided-into-two-pieces-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कन्हैयालाल हत्याकांड और जयपुर के दो टुकड़े होने के मामले पर मंत्री खाचरियावास ने कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कन्हैयालाल हत्याकांड और जयपुर के दो टुकड़े होने के मामले पर मंत्री खाचरियावास ने कही ये बड़ी बात
Sat, 10 Jun 2023 02:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:17 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड और राजधानी जयपुर को दो टुकड़े में बांटने को लेकर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बड़ा बयान दिया है। कन्हैयालाल मामले में मंत्री ने कहा, सुरक्षा का कोई मामला नहीं है, जिसकी जब मौत आएगी, तब ही होगी। वहीं, उन्होंने कहा, राजधानी जयपुर पहले की तरह रहेगा, कोई टुकड़े नहीं होंगे।
विज्ञापन
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवकों को सुरक्षा और रोजगार देने की मांग करते हुए बीजेपी ने गहलोत सरकार को वादों की याद दिलाई। बीजेपी के आरोपों पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, सरकार उसी समय उनको इनाम दे चुकी थी, रही बात सुरक्षा की तो सुरक्षा जैसा कोई मामला नहीं है। मंत्री बोले कि जिसकी जब मौत आएगी, तब होगी। इसमें कोई भी कुछ नहीं कर सकता है, परंतु चुनावी साल होने के कारण बीजेपी बेवजह मुद्दा बना रही है।
विज्ञापन
बता दें कि शक्ति सिंह और प्रहलाद सिंह नामक दोनों युवकों ने कन्हैयालाल के हत्यारों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई थी। इन दोनों युवकों ने पुलिस को आतंकियों की लोकेशन की सूचना दी थी, जिसके चलते आतंकियों को पकड़ा गया था। दोनों युवा भीम उपखंड के रहने वाले हैं। इनके परिवार और इनको वहां जान का खतरा है। इनके अनुसार कुछ दूसरी समुदाय के लोग इनके घरों के आसपास घूमते नजर आते हैं और इनके अनुसार इन लोगों पर निरंतर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
यह दोनों युवा पहले भी प्रभारी मंत्री उदयलाल अंजना से भी मिले थे। जहां मंत्री ने कहा था कि कुछ हुआ थोड़ी है, जब होगा तब देखेंगे। उसके बाद इनके द्वारा राजसमंद सांसद दीया कुमारी से संपर्क किया गया था। जहां सांसद ने इनकी बात को प्रेस के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया था। वहीं, शनिवार को फिर कांग्रेस मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देने से इंकार करते हुए कहा, सुरक्षा कोई मुद्दा नहीं, जिसकी जब मौत आएगी तब होगी।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर पहले की तरह रहेगा, कोई टुकड़े नहीं होंगे...
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने संवाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि जयपुर के दो टुकड़े नहीं होंगे। जयपुर राजस्थान की राजधानी है, जयपुर का अपना सम्मान गरिमा और इतिहास रहा है। पूरा राजस्थान जयपुर को प्यार करता है। कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जयपुर की भावनाओं को समझते हैं। हमारी सरकार जयपुर जिले के दो टुकड़े नहीं कर रही है। खाचरियावास ने कहा कि बीजेपी के कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए पूरे जयपुर में बेवजह माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि राजधानी जयपुर के टुकड़े किए जा रहे हैं। राजधानी जयपुर के टुकड़े नहीं होंगे, राजधानी एक ही रहेगी और उसका नाम भी जयपुर रहेगा।
खाचरियावास ने कहा कि हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के ढाई सौ वार्ड जयपुर में ही रहेंगे। जयपुर ग्रामीण के कोई गांव यदि अपनी इच्छा से दूदू और कोटपुतली में जाना चाहेंगे तो वह जा सकते हैं। लेकिन जयपुर शहर और जयपुर जिला जैसा पहले था, वैसा ही रहेगा। उसमें बिल्कुल भी परिवर्तन नहीं किया जाएगा। खाचरियावास ने लोगों से कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं। इसलिए कुछ लोग भ्रम फैलाने और अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इन पर कोई ध्यान देने की जरूरत नहीं है।