फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Medical department will soon get 200 new FSO RPSC released result

Rajasthan: चिकित्सा विभाग को जल्द मिलेंगे 200 नए FSO, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया परिणाम

Thu, 22 Feb 2024 10:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Feb 2024 10:23 PM IST
सार

राजस्थान में चिकित्सा विभाग को जल्द ही 200 नए खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिलेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी का परिणाम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Medical department will soon get 200 new FSO RPSC released result
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही 200 नए खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपलब्ध होंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2022 का परिणाम जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा है कि युवाओं का भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसको दृष्टिगत रखते हुए विभाग में भर्ती प्रक्रिया को गति दी जा रही है। राजस्थान लोक सेवा आयोग से 200 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती के लिए परिणाम जारी हो चुका है। जल्द ही इन्हें नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


चिकित्सा मंत्री ने कहा कि नए अधिकारी मिलने से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय और मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता की दिशा में इन अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा मिलावट के खिलाफ चलाया जा रहा ‘‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’’ अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed