फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Medical and Health Minister Gajendra Singh visited SMS Medical College

Rajasthan: चिकित्सा मंत्री ने किया SMS मेडिकल कॉलेज का दौरा, घटना की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश

Mon, 08 Jan 2024 06:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 06:51 PM IST
सार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। माइक्रो बायोलॉजी लैब में आगजनी की घटना का निरीक्षण किया। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के कारण जांच और ऑपरेशन प्रभावित न हो, घटना की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Rajasthan Medical and Health Minister Gajendra Singh visited SMS Medical College
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने सोमवार सुबह सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचकर माइक्रो बायोलॉजी लैब में आगजनी की घटना का निरीक्षण किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शुभ्रा सिंह, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिवप्रसाद नकाते, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव बगरहट्टा सहित संबंधित अधिकारीगण उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन


चिकित्सा मंत्री ने दमकल और पुलिस दलों द्वारा आग बुझाने की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को आग लगने की घटना की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए समुचित कदम उठाने तथा माइक्रो बायोलॉजी लैब में हुए संसाधनों के नुकसान का शीघ्र आकलन कर समस्त व्यवस्थाएं जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब में मरीजों की जांच सेवाओं को यथावत बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं शुरू करने पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


चिकित्सा मंत्री के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. भारती मल्होत्रा ने बताया कि लैब के कोल्ड स्टोरेज रूम में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। अलार्म बजने एवं दमकलों के समय से पहुंचने के कारण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। कोल्ड स्टोरेज में रखी विभिन्न जांच किट, सीसीटीवी कैमरा, एसी की आउटर यूनिट आदि आग की चपेट में आए हैं, लेकिन प्राथमिक तौर पर ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दूसरे स्टोरेज में जांच किट्स उपलब्ध हैं। विभाग में ही दूसरी लैब में वैकल्पिक व्यवस्था कर जांच शुरू कर दी गई है और आरयूएचएस में भी जांच की व्यवस्था उपलब्ध है। आग की घटना के कारण जांच एवं ऑपरेशन आदि प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि जांच किट की और खरीद भी जल्द कर ली जाएगी। साथ ही, सिविल रिपेयर के कार्यों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed