फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Mayor Munesh Gurjar suspended husband sent on remand for two days by the court

Rajasthan: मेयर मुनेश गुर्जर सस्पेंड, पति ने कहा- मेरे खिलाफ साजिश की गई, कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर भेजा

Sun, 06 Aug 2023 07:59 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 06 Aug 2023 07:59 AM IST
सार

जयपुर हैरिटेज नगर निगम में कांग्रेस की मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर को एसीबी द्वारा रिश्वत कांड में ट्रैप के बाद मेयर पर गाज गिरी है। शनिवार देर रात कांग्रेस सरकार ने कांग्रेस बोर्ड की महापौर मुनेश गुर्जर को पद से सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
Rajasthan Mayor Munesh Gurjar suspended husband sent on remand for two days by the court
मेयर मुनेश गुर्जर सस्पेंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मकान का पट्टा जारी करने की एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत के मामले में एसीबी की ओर से गिरफ्तार किए गए जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुशील गुर्जर को दो दिन के रिमांड पर एसीबी को सौंपा है।

विज्ञापन


सुशील गुर्जर ने कहा कि मुझे कांग्रेस के एक बड़े नेता के इशारे पर फंसाने की साजिश की गई है। मैं इससे डरने वाला नहीं हूं। जबसे मुनेश गुर्जर मेयर बनी हैं, तभी से सिविल लाइन से पार्षद मनोज मुद्गल डिप्टी मेयर बनने के चक्कर में हमारे लिए यह समस्या पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुद्गल के घर पर रहने वाले सुधांशु नाम के लड़के ने साजिश रची है, जो पूरी तरह से फर्जी है। मेयर के पति सुशील गुर्जर ने कहा कि वैशाली नगर में मेरा प्लॉट एफ-203 बेचा था। इसके 49 लाख रुपये मेरे घर पड़े हुए थे। इसके दस्तावेज भी मैंने कोर्ट में पेश किए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे न्याय मिलेगा और कोर्ट में मेरा पूरा विश्वास है।
विज्ञापन


मेयर मुनेश गुर्जर को तुरंत प्रभाव से किया निलंबित
इस पूरे मामले में मेयर मुनेश गुर्जर के घर पर परिवादी के पट्टे की फाइल एसीबी को मिलना और उनके पति का रिश्वत लेना मेयर की संलिप्पता पैदा करता है। ऐसे में राजस्थान नगर पालिका अधिनियम-2009 की धारा के अनुसार मेयर का कृत्य गंभीर है और उनके मेयर पद पर बने रहने से विचारधीन जांच को प्रभावित करने की पूरी संभावना है, जिसके चलते मेयर मुनेश गुर्जर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed