फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Madan Dilawar says Values should be included in education Recruitment done in medical department

Rajasthan: मंत्री दिलावर बोले- शिक्षा में संस्कारों का समावेश हो, 'चिकित्सा विभाग में हजारों पदों पर भर्ती'

Thu, 25 Jul 2024 07:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Jul 2024 07:48 PM IST
सार

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, शिक्षा में संस्कारों का समावेश होना जरूरी है। वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह बोले, चिकित्सा विभाग में 50 हजार पदों पर जल्द भर्ती शुरू होगी।

विज्ञापन
Rajasthan Madan Dilawar says Values should be included in education Recruitment done in medical department
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मानवीय जीवन मूल्यों की शिक्षा से बच्चों को प्रारम्भिक कक्षाओं से ही संस्कारित किए जाने की आवश्यकता है। संस्कार विहीन शिक्षा का कोई अर्थ नहीं है। यह बातें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद और हेमा फाउण्डेशन के मध्य पीएम श्री विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से समन्वय करते हुए जीवन मूल्यों की शिक्षा पर 24 जुलाई को किए गए एमओयू पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा।

विज्ञापन


दिलावर ने हेमा फाउण्डेशन के चैयरमेन एवं मैनेजिंग ट्रस्टी महेन्द्र काबरा से आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए संस्था द्वारा निर्मित मानवीय मूल्यों पर आधारित लघु फिल्मों के अंश देखे तथा कहा कि लघु फिल्मों में सशक्त एवं सार्थक संदेश प्रदान किया गया है, जो बच्चों के दिल एवं दिमाग में विशिष्ट विषयों को पहुंचाने में प्रभावशाली होंगी।
विज्ञापन


चिकित्सा विभाग में 50 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है : चिकित्सा मंत्री 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा विभाग में 50 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भर्तियों के बाद प्रदेश के समस्त चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों को यथा संभव भरा जाएगा। उन्होंने बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सालयों में रिक्त पदों को भी शीघ्र भरने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रश्न काल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि बिलाड़ा में विशेषज्ञों एवं चिकित्सक के कुल 84 पद हैं, जिनमें से 53 भरे हुए हैं। इसी प्रकार अराजपत्रित संवर्ग के 465 पद हैं, जिनमें से 328 भरे हुए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक जिला अस्पताल पिपाड़ सिटी में स्थापित है तथा इस वर्ष के बजट में बिलाड़ा में उप जिला अस्पताल की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि बोरूंदा में एक सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र संचालित है। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र में 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 91 उप स्वास्थ्य केन्द्र हैं।

सिंह ने जानकारी दी कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में सिविल कार्यों के लिए तीन हजार 247 लाख रुपये बजट आवंटित किया गया था, जिसमें से मात्र 314 लाख रुपये व्यय किये गए। इससे पहले विधायक अर्जुललाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र बिलाड़ा में संचालित चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ/चिकित्सक एवं अराजपत्रित संवर्ग के स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों का विवरण सदन के पटल पर रखा।

उन्होंने जानकारी दी कि रिक्त पदों को डीपीसी के द्वारा पदोन्नत चिकित्सकों से पीजी पूर्ण चिकित्सक उपलब्ध होने पर यथासंभव भरने के प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधिकारी के 1220 रिक्त पदों को भरने हेतु अर्थना राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर को प्रेषित की गई। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी (दन्त) के 209 पदों हेतु प्रवेश भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। सिंह ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नौ जुलाई 2024 को लैब टैक्नीशियन के आठ एवं सहायक रेडियोग्राफर के एक कार्मिक को विधानसभा क्षेत्र बिलाड़ा में पदस्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में नर्सिंग ऑफिसर के 8750, फॉर्मासिस्ट के 3067, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 4847 पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। भर्ती पूर्ण होने पर उपलब्ध होने वाले कार्मिकों से रिक्त पदों को भरे जाने पर विचार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती के शेष रिक्त पदों को आगामी वित्तीय वर्षों में की जाने वाली भर्तियों से भरे जाने पर विचार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से भरे जाने वाले रिक्त पदों को आगामी पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित कर भरे जाने पर विचार किया जाएगा।


उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बिलाड़ा में वर्ष 2019 से वर्ष 2023 तक सरकार द्वारा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों को आंवटित बजट व व्यय का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 में 100 शैय्याओं युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलाड़ा जिला जोधपुर को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किए जाने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed