{"_id":"6613ddd9617aebb02a09fe61","slug":"rajasthan-ls-polls-govind-singh-dotasara-says-modi-will-not-become-pm-bjp-will-not-be-able-win-200-seats-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"RJ LS Polls: गोविंद सिंह डोटासरा बोले- मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, बीजेपी 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RJ LS Polls: गोविंद सिंह डोटासरा बोले- मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, बीजेपी 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी
Mon, 08 Apr 2024 05:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2024 05:37 PM IST
सार
मोदी की गारंटियों पर डोटासरा ने कहा, अब जनता मोदी की गारंटियों पर भरोसा नहीं करती है। मोदी की काठ की हांडी दो बार चढ़ गई, अब तीसरी बार नहीं चढ़ेगी। बीजेपी 200 पार नहीं करेगी और मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा कि आज की तारीख में मोदी की गारंटी है तो वह झूठ है, जुमला है। साल 2013 में मोदी ने ईआरसीपी का वादा किया था, लेकिन उस पर कोई काम नहीं किया। अब लोकसभा चुनाव आए तो ईआरसीपी पर समझौते की बात कर रहे हैं, लेकिन वह एमओयू कहां है, किसी को नहीं पता।
विज्ञापन
सीएम हेलीकॉप्टर में घूम रहे हैं और कह रहे हमने ईआरसीपी पर समझौता किया है। सीएम और गजेंद्र सिंह शेखावत घूम-घूम कर जिंदाबाद के नारे लगवा रहे हैं। गजेंद्र सिंह और सीएम खुद के पैसे से होर्डिंग लगवाकर लोगों से जिंदाबाद के नारे लगवा रहे हैं। जनता इन पर हंस रही है। जनता के सामने एमओयू नहीं है। इलेक्टोरल बॉन्ड से इनके पास पैसा खूब है, इसलिए खुद के होर्डिंग लगवाकर जय-जयकार करवा रहे हैं, लेकिन जनता समझ चुकी है। डोटासरा ने कहा, मोदी ने दो करोड़ नौकरी का वादा करके आज तक पूरा नहीं किया। 15 लाख खाते में डालने का जुमला ही है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन की गारंटी आज भी देते हैं, वो मुंह चढ़ी बात है। अपनी पार्टी के नेता के अलावा मोदी सबको भ्रष्ट बताते हैं और छुट्टे मुंह गाली देते हैं।
विज्ञापन
डोटासरा ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने करप्शन पर प्रहार किया है। इलेक्टोरल बॉन्ड का पैसा गैर कानूनी है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे गैरकानूनी बताया है। ऐसी ऐसी कंपनियों के किस्से सामने आ रहे हैं, प्रॉफिट एक रुपया और चंदा दिया 93 रुपये। टैक्स एक रुपया नहीं दिया, चंदा दिया 600 करोड़। ईडी, इनकम टैक्स का छापा पड़ा और चंदा दे दिया। कोरोना आपदा के समय जिसे चार से पांच हजार करोड़ का काम मिला, उसमें वैक्सीन बनाने की कंपनी शामिल है। देश आपदा से जूझ रहा था, उसमें भी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से चंदा लिया है।
विज्ञापन