फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan LS Election: Will Kirori Meena resign now, tweeted on BJP's defeat in Dausa - Raghukul Reet...

Rajasthan LS Election : क्या अब इस्तीफा देंगे किरोड़ी मीणा, दौसा में BJP के हारने पर ट्वीट- रघुकुल रीति सदा...

Tue, 04 Jun 2024 01:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 01:23 PM IST
सार

लोकसभा चुनावों के परिणामों के लिए मतगणना का दौर जारी है। इसी बीच राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने दौसा सीट हारने पर एक्सपर्ट ट्वीट करते हुए लिखा है रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाए।

विज्ञापन
Rajasthan LS Election: Will Kirori Meena resign now, tweeted on BJP's defeat in Dausa - Raghukul Reet...
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दौसा सीट हारने पर इस्तीफा देने की बात करने वाले डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का ट्वीट चर्चा में है। उन्होंने दौसा सीट हारने के बाद ट्वीटर पर अपनी पोस्ट में कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाए। ज्ञात रहे कि कल उन्होंने बयान दिया था कि जिन सात सीटों का जिम्मा प्रधानमंत्री ने उन्हें दिया है, उनमें से अगर एक भी सीट हारते हैं तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

विज्ञापन


अब किरोड़ीलाल मीणा के ट्वीट को उनके इस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। हो सकता है कि आने वाले समय में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री के पास भेज दें। वैसे अब तक आए रुझानों की बात करें तो कांग्रेस की बढ़त वाली सीटों में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को सौंपी गई सात में से तीन सीटें शामिल हैं। ज्ञात रहे कि मीणा ने कल ही कहा था कि यदि इन सात सीटों में से एक भी सीट पर भाजपा हारती है तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed