फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan LS Election 2024: 4.74% less voting compared to 2019, previous record broken only on 2 seats

Rajasthan LS Election 2024: 2019 के मुकाबले 4.74 % वोटिंग कम, 25 में से केवल 2 सीटों पर टूटा पिछला रिकॉर्ड

Sat, 27 Apr 2024 10:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 10:29 AM IST
सार

प्रदेश में लोकसभा चुनावों के दोनों चरण पूरे होने के बाद राजस्थान की कुल 25 लोकसभा सीटों पर 61.60 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो कि पिछले चुनावों के मुकाबले लगभग 5 प्रतिशत कम है। आइये जानते हैं इस बार के चुनावों में इन 25 सीटों का गणित

विज्ञापन
Rajasthan LS Election 2024: 4.74% less voting compared to 2019, previous record broken only on 2 seats
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दोनों चरण पूरे हो चुके हैं। दोनों चरणों में मिलाकर 61.60% मतदान हुआ है जबकि 2019 के लोकसभा चुनावों में कुल 66.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। साल 2019 में हुए चुनावों से इस बार की तुलना की जाए तो राजस्थान की 25 सीटों में से सिर्फ 2 सीटें ऐसी रहीं जिनमें पिछले चुनावों के मुकाबले वोटिंग ज्यादा रही, शेष 23 सीटों पर वोटिंग 2019 की तुलना में काफी कम रही।
विज्ञापन


जिन दो सीटों पर पिछले चुनावों से ज्यादा वोटिंग हुई है उनमें बाड़मेर और कोटा शामिल हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में बाड़मेर में 73.30% पोलिंग हुई थी, जबकि इस बार यहां 74.25% प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी तरह कोटा में 2019 के चुनावों में 70.22% पोलिंग हुई थी, जबकि इस बार यहां 71.42% वोट डाले गए।
विज्ञापन


23 सीटों पर पिछले चुनावों के मुकाबले हुई कम पोलिंग
 
लोकसभा सीट चुनाव 2019 चुनाव 2024 वोटिंग में अंतर
झुंझुनू 62.11% 52.98% (-9.14%)
गंगानगर 74.77% 66.25% (-8.51%)
जयपुर ग्रामीण 65.54% 57.52% (-8.02%)
अजमेर 67.32% 59.73% (-7.59%)
सीकर 65.18% 58.17% (-7.0%)
टोंक स. माधोपुर 63.44% 56.55% (-6.89%)
अलवर 67.17% 60.32% (-6.84%)
राजसमंद 64.87% 58.46% (-6.41%)
भरतपुर 59.11% 53.31% (-5.80%)
दौसा 61.50% 55.87% (-5.63%)
करौली-धौलपुर 55.18% 49.71% (5.47%)
बीकानेर 59.43% 54.41% (-5.02%)
पाली 62.98% 57.36% (-5.62%)
उदयपुर 70.32% 64.53% (-5.79%)
भीलवाड़ा 65.64% 60.47% (-5.17%)
जोधपुर 68.89% 63.89% (-5%)
जयपुर     68.48% 63.48% (-5.0%)
नागौर 62.32% 57.37% (-4.95%)
चित्तौड़गढ़ 72.39% 68.31% (-4.08%)
जालोर 65.74% 62.56% (-3.18%)
बारां-झालावाड़ 71.96% 69.03% (-2.93%)
चुरू 65.90% 63.58% (-2.32%)
बांसवाड़ा 72.90% 72.77% (-0.13%)

पहला चरण की 12 सीटों पर मतदान का प्रतिशत
 
लोकसभा सीट चुनाव 2019 चुनाव 2024
झुंझुनू 62.11% 52.98%
गंगानगर 74.77% 66.25%
जयपुर ग्रामीण 65.54% 57.52%
सीकर 65.18% 58.17%
अलवर 67.17% 60.32%
भरतपुर 59.11% 53.31%
दौसा 61.50% 55.87%
करौली-धौलपुर 55.18% 49.71%
बीकानेर 59.43% 54.41%
जयपुर     68.48% 63.48%
नागौर 62.32% 57.37%
चुरू 65.90% 63.58%

2019 में पहले चरण की 12 सीटों पर कुल 64.02 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2024 में 57.88 प्रतिशत हुआ।

दूसरे चरण की 13 सीटों पर मतदान प्रतिशत
 
लोकसभा सीट चुनाव 2019 चुनाव 2024
अजमेर 67.32% 59.73%
टोंक स. माधोपुर 63.44% 56.55%
राजसमंद 64.87% 58.46%
पाली 62.98% 57.36%
उदयपुर 70.32% 64.53%
भीलवाड़ा 65.64% 60.47%
जोधपुर 68.89% 63.89%
चित्तौड़गढ़ 72.39% 68.31%
जालोर 65.74% 62.56%
बारां-झालावाड़ 71.96% 69.03%
बांसवाड़ा 72.90% 72.77%
बाड़मेर 73.30% 74.25%
कोटा 70.22% 71.42%

दूसरे चरण की 13 सीटों पर 2019 में कुल 68.42 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2024 में 64.56 प्रतिशत ही मतदान हुआ है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed