फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Lathicharge on workers at BJP Yuva Morcha president Ankit Chachi swearing-in ceremony

Rajasthan: BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित चैची के पद ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, मचा हड़कंप

Sat, 05 Aug 2023 01:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 01:25 PM IST
सार

बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित चैची के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अचानक मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर दिया। इसकी जानकारी किसी को भी नहीं थी, पुलिस ने हालत काबू करने के लिय हल्का बल उपयोग किया है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Lathicharge on workers at BJP Yuva Morcha president Ankit Chachi swearing-in ceremony
कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चैची के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया है। दरअसल, बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चैची का पद ग्रहण समारोह रखा गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि पदभार ग्रहण समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीजेपी कार्यालय पहुंचने का कार्यक्रम था। अंकित चैची ने पद ग्रहण करते ही अचानक बिना किसी को सूचित किए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर दिया। इसको देखकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस की टुकड़ियों को तैनात किया गया और बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लाठीचार्ज का प्रयोग करना पड़ा। पुलिस और इंटेलिजेंस के अधिकारी इस अचानक हुए घेराव को लेकर तनाव में नजर आ रहे हैं। युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सोडाला थाने ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed