फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Kurta Pajama becomes exam dress in Rajasthan jeans pants and jackets with metal chain and zip banned

Rajasthan: राजस्थान में 'कुर्ता पजामा' बना एग्जाम ड्रेस, मेटल चेन और जिप वाले जींस-पैंट और जैकेट पर बैन

Mon, 20 Jan 2025 03:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 03:05 PM IST
सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थी कुर्ता-पजामा पहनकर भी शामिल हो सकेंगे। बोर्ड ने सोमवार को ड्रेस कोड में बड़ा बदलाव करते हुए मेटल की जिप (चेन) और बटन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Kurta Pajama becomes exam dress in Rajasthan jeans pants and jackets with metal chain and zip banned
कर्मचारी चनय बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाले प्रतियोगी परीक्षा में अभ्यर्थियों को अब कुर्ता-पजामा पहनकर परीक्षा देने जाना होगा। बोर्ड की ओर से ड्रेस कोड में बदलाव किया गया है।बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने सभी अभ्यर्थियों को मेटल चेन और मेटल जिप वाले जींस-पैंट या जैकेट पहनने पर रोक लगाई है। यदि अभ्यर्थी ऐसे कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में आयोजित कराई गई जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट को रोकने और पारदर्शी परीक्षा के उद्देश्य से डीटेल्ड फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक और सीसीटीवी लाइव कवरेज की शुरुआत की गई थी। डीटेल्ड फ्रिस्किंग के दौरान अभ्यर्थियों की मुख्य द्वार पर ही मेटल डिटेक्टर से जांच की गई, जिसमें छात्रों की ओर से पहने गए जैकेट, जींस और पैंट में लगी जिप और चेन की वजह से मेटल डिटेक्टर में बीप की आवाज आई।
विज्ञापन


ऐसे में अभ्यर्थियों की और गहनता से जांच करनी पड़ी कि कहीं उनके पास कोई ऐसा उपकरण तो नहीं, जिससे परीक्षा में नकल या अनियमितता की जा सके। परीक्षा के बाद हुई बोर्ड की इंटरनल समीक्षा में इस पर चर्चा की गई कि सभी पुरुष अभ्यर्थी पैंट और जींस पहनकर ही परीक्षा देने पहुंचते हैं। कुछ महिला अभ्यर्थी भी जींस पहनकर एग्जाम देने आती हैं। इसी तरह सर्दी का मौसम होने के चलते महिला और पुरुष अभ्यर्थी जैकेट का इस्तेमाल भी करते हैं। ऐसे में अब डीटेल्ड फ्रिस्किंग के दौरान अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए बोर्ड ने ड्रेस कोड में ही बदलाव करने का एलान किया है। उधर, अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों ने इस आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए वापस लेने का आग्रह किया है, ताकि अभ्यर्थियों पर किसी तरह का अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पहले ये नियम लागू

  • पुरुष अभ्यर्थी आधी/ पूरी आस्तीन के शर्ट/टी-शर्ट, पैंट पहन कर आएंगे

  • महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी, आधी/पूरी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज पहन कर एवं बालों में साधारण रबड़ बैंड लगा कर आएंगी

  • परीक्षार्थी पूरी आस्तीन का कुर्ता, शर्ट, ब्लाउज आदि पहन कर आ सकते हैं, किंतु अपनी वेशभूषा में बड़ा बटन, मेटल बटन, किसी प्रकार के ब्रोच (जडाऊ पिन) या बैज या फूल आदि लगाकर आने की अनुमति नहीं होगी

  • परीक्षार्थी लाख/कांच की पतली चूड़ियों के अलावा किसी भी प्रकार के जेवरात, अन्य प्रकार की चूडियां, कान की बाली, अंगूठी और ब्रासलेट पहनकर नहीं आएंगे

  • परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, गण्डा/ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। हवाई चप्पल (स्लीपर), सैंडल, जूते और मोजे सभी छोटे टकने तक के पहनकर आने की अनुमति होगी। मेटल चेन वाले जूते को पहनने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed