{"_id":"6675557c6c68fa18d00dfa7c","slug":"rajasthan-kirori-lal-meena-did-not-attend-pre-budget-meeting-of-bhajan-lal-government-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भजनलाल सरकार की प्री-बजट मीटिंग में नहीं आए किरोड़ीलाल मीणा, वित्त मंत्री दीया भी दिल्ली पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भजनलाल सरकार की प्री-बजट मीटिंग में नहीं आए किरोड़ीलाल मीणा, वित्त मंत्री दीया भी दिल्ली पहुंचीं
Fri, 21 Jun 2024 03:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:57 PM IST
सार
भजनलाल सरकार आगामी महीने में बजट पेश करेगी। इससे पहले सरकार की ओर से प्री-बजट मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में किरोड़ीलाल मीणा शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
किरोड़ीलाल मीणा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कृषि से जुड़े सुझावों को बजट में शामिल करने के लिए शुक्रवार को सीएमओ में प्री-बजट मीटिंग बुलाई गई। कृषि मंत्री के तौर पर किरोड़ीलाल मीणा को इस बैठक में बुलाया गया था। लेकिन किरोड़ीलाल शुक्रवार को सवाई माधोपुर में जिला परिषद की बैठक लेने पहुंच गए। बजट बैठक शुरू होने से कुछ देर पहले ही किरोड़ीलाल मीणा ने व्हाट्सएप पर इस बैठक की तस्वीर साझा कर दी।
विज्ञापन
किरोड़ीलाल के बजट बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, किरोड़ीलाल चार जून को ही सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर अपना इस्तीफा दे चुके हैं। लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी दिल्ली पहुंची
इधर, प्रदेश की डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दीया कुमारी भी बजट बैठक में शामिल नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, दीया कुमारी दिल्ली में हैं और वे सोमवार को जयपुर लौटेंगी।
विज्ञापन