फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Karthik Aryan and Kiara Advani promoted their upcoming film Satyaprem Ki Katha in Jaipur

Rajasthan: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने जयपुर में किया अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का प्रमोशन

Sat, 24 Jun 2023 10:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 10:26 PM IST
सार

Karthik Aryan and Kiara Advani: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी 'सत्यप्रेम की कथा' को देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्साह देखने लायक है। इस फिल्म के ट्रेलर ने जहां आते ही अपना जादू बिखेरा। वहीं, फिल्म के सभी गाने भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहें है। फिल्म के लिए लोगों का ये क्रेज जयपुर में भी नजर आया, जब कार्तिक और कियारा  ने वहां अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन किया।

विज्ञापन
Rajasthan Karthik Aryan and Kiara Advani promoted their upcoming film Satyaprem Ki Katha in Jaipur
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी 'सत्यप्रेम की कथा' आगामी 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए शनिवार को फिल्म की स्टार कास्ट बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी गुलाबी शहर जयपुर पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान जयपुर के जलमहल की पाल पर आयोजित प्रमोशन कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी फैंस और मीडिया से मुखातिब हुए। जलमहल की पाल पर फोटोशूट भी करवाया। मीडिया से बातचीत करते हुए बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा, फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। वहीं, अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी कहा कि उम्मीद है कि दर्शक फिल्म सत्यप्रेम की कथा को जरूर पसंद करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि 'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग का प्रतीक है। दिलचस्प बात यह है कि साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ अपनी अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूजिक एल्बम धोखा के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे बॉलीवुड डांसर और कोरियोग्राफर...
बॉलीवुड के जाने-माने डांसर, सिंगर और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस अपने म्यूजिक एल्बम धोखा के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे। इस दौरान टोंक रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रमोशन कार्यक्रम में टेरेंस लुईस के साथ म्यूज़िक अल्बम की एक्ट्रेस प्रीत आनंद, प्रोड्यूसर रोहित कुमार और म्यूज़िक कम्पोज़र अमोल और अभिषेक मीडिया से रूबरू हुए।




इस दौरान टेरेंस लुईस शुरुआती दौर को याद करते हुए कहते है कि डांस के प्रति मेरा बचपन से ही दीवानापन था, जो सुकून और मुकाम मुझे डांस ने दिया वो कुछ और नहीं दे पाता। गाने का नाम ‘धोखा’ होते हुए भी इसमें दुःख दर्द न दिखाते हुए डांस और मस्ती दिखेगी। लोगों का गाने के प्रति काफ़ी प्यार भी मिल रहा है। सिर्फ दो दिन में गाने को यूट्यूब पर डेढ़ मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed