फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Karni Sena President Mahipal Singh Makrana made three demands from Central Government

Rajasthan: करणी सेना अध्यक्ष महिपाल ने केंद्र सरकार से की तीन मांग, क्षत्रिय अस्तित्व यात्रा निकालने का एलान

Thu, 14 Mar 2024 03:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Mar 2024 03:40 PM IST
सार

राजस्थान में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने केंद्र सरकार के सामने तीन मांग रखी है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Rajasthan Karni Sena President Mahipal Singh Makrana made three demands from Central Government
महिपाल सिंह मकराना से खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने केंद्र सरकार से तीन प्रमुख मांगों को लेकर अपनी बात रखी। मकराना बोले कि हमारी तीन प्रमुख मांगे हैं, जिसमें पहली मांग है केंद्र के स्तर पर ईडब्ल्यूएस का सरलीकरण किया जाए, जिसके चलते राजपूत ही नहीं, प्रदेश और देश की अन्य जातियों का भी भला हो सके। इन जातियों के युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके और उनके आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो सके।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, दूसरी मांग बताते हुए महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में क्षत्रिय समुदाय को अनदेखा किया जाता है, उसको बंद करना होगा। विधानसभा चुनाव में राजस्थान में क्षत्रिय समाज के पांच मंत्री हुआ करते थे, जिनको घटाकर तीन कर दिया गया। लोकसभा में 15 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने अनाउंस की है, जिसमें से मात्र एक सीट क्षत्रिय समाज को दी गई। मकराना ने कहा, आने वाली 10 सीटों में से चार सीटें क्षत्रिय समाज को देनी होगी। अगर नहीं दी गई तो राजपूत समाज इसका खुलकर विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तीसरी मांग के विषय में बताते हुए मकराना ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को आज तीन महीने हो चुके हैं। परंतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। एनआईए की जांच शुरू की गई पर उसका कोई नतीजा अब तक सामने नहीं आया है। मकराना ने कहा कि NIA तुरंत प्रभाव रेड कॉर्नर नोटिस जारी करे। अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में छुपे हों, उनको पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाए। उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक में मुकदमा चलाया जाए और उनको उपयुक्त सजा दी जाए, जिससे कोई भी दोबारा यह करने की हिम्मत न कर सके।

महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि आगामी 26 तारीख से क्षत्रिय अस्तित्व यात्रा निकाली जाएगी। पूरे देश में राजपूत समाज सड़कों पर उतरेगा और अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा, जिसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed