{"_id":"66a9ea24ee10a2e44206334e","slug":"rajasthan-jaipur-news-controversy-over-indira-gandhi-s-birthday-removed-from-shivira-calendar-in-assembly-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: शैक्षिक कैलेंडर का नाम बदला, इंदिरा गांधी की जयंती हटाने पर विपक्ष ने कहा, ओछी मानसिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: शैक्षिक कैलेंडर का नाम बदला, इंदिरा गांधी की जयंती हटाने पर विपक्ष ने कहा, ओछी मानसिकता
Wed, 31 Jul 2024 01:09 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:09 PM IST
सार
शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग से इंदिरा गांधी की जयंती हटाए जाने पर सदन में विवाद की स्थिति बन गई। शिक्षा मंत्री का इस बारे में कहना था कि जयंती नहीं पुण्यतिथि मनाएंगे। विपक्ष ने इसे भाजपा की ओछी मानसिकता बताया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिक्षा विभाग द्वारा वार्षिक पंचांग की घोषणा होते ही एक बार फिर से शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री दोनों विपक्ष के निशाने पर आ गए। दरअसल 2024-25 के लिए जारी किए गए शैक्षिक कैलेंडर शिविरा पंचांग में से इंदिरा गांधी की जयंती को हटा दिया जाना विवाद का विषय बन गया। शिक्षा विभाग ने सावरकर की जयंती मनाए जाने पर सहमति दी है।
विज्ञापन
शैक्षिक कैलेंडर से इंदिरा गांधी की जयंती को हटाए जाने पर विपक्ष के विधायक हरिमोहन शर्मा ने इसे भाजपा की ओछी मानसिकता बताया, जिसका जवाब देते हुए भाजपा विधायक गोपाल शर्मा बोले कि जयंती तो सभी राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों की मनाई जानी चाहिए, इंदिरा गांधी की ही क्यों मनाई जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि किसी को इंदिरा गांधी के प्रति श्रद्धा है तो वो मनाए, जिसको भी उनके द्वारा लगाए गए आपातकाल से संवेदना है वो जरूर मनाए। शर्मा ने आगे कहा कि यह प्रथा राजस्थान में अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के साथ शुरू हुई थी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोले कि इंदिरा गांधी की जयंती नहीं, पुण्यतिथि मनाएंगे। वीर सावरकर के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो सच्चे देश भक्त और आजादी की लड़ाई के सिपाही थे। शिक्षा विभाग ने सावरकर की जयंती मनाने पर सहमति दी है।