{"_id":"65c6179740af6074e70825d7","slug":"rajasthan-jaipur-cid-team-raids-fake-ghee-manufacturing-factory-in-pali-2500-liters-of-local-ghee-seized-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर CID टीम ने पाली में नकली घी बनाने के कारखाने में मारा छापा, 2500 लीटर देशी घी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर CID टीम ने पाली में नकली घी बनाने के कारखाने में मारा छापा, 2500 लीटर देशी घी जब्त
Fri, 09 Feb 2024 05:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 09 Feb 2024 05:46 PM IST
सार
राजधानी जयपुर से गई सीआईडी की टीम ने पाली में नकली घी बनाने के कारखाने में छापा मारा। टीम ने 2,500 लीटर नकली देशी घी जब्त किया।
विज्ञापन
देशी घी जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम ने पाली जिले के रानी थाना इलाके में संचालित एक नकली देशी घी के कारखाने में गुरुवार रात स्थानीय पुलिस व रसद विभाग की टीम को साथ लेकर छापा मारा। मौके से 2,500 लीटर नकली देशी घी बरामद किया गया।
विज्ञापन
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि पाली में नकली घी बनाए जाने का कारखाना संचालित होने की आसूचना पर आईजी प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के सुपरविजन में इंस्पेक्टर सुभाष सिंह, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, रविंद्र सिंह, राकेश जाखड़, कांस्टेबल नरेश कुमार और चालक सुरेश कुमार को रवाना किया गया।
विज्ञापन
टीम ने प्राप्त सूचना को विकसित कर पुष्टि की। इसके बाद गुरुवार को डीएफओ पाली व थाना रानी पुलिस टीम को साथ लेकर स्टेशन रोड स्थित पार्श्व फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में छापा मारा गया। फैक्ट्री से करीब 2,500 लीटर नकली की बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में घी नकली होने की आशंका पर रसद विभाग की टीम द्वारा सैंपल लिए गए। फैक्ट्री में मिले सामान को जब्त कर नष्टीकरण योग्य बदबूदार घी को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
एडीजी एमएन ने बताया कि इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल, महेश कुमार, रवींद्र सिंह, राकेश जाखड़, कांस्टेबल नरेश कुमार व चालक सुरेश कुमार की विशेष भूमिका रही। वहीं, टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर द्वारा किया गया। एसएचओ थाना रानी मय टीम एवं रसद विभाग की टीम की सराहनीय भूमिका रही।