फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur Ashok Gehlot Accuses Police of Misuse in Mayor Elections Issues Warning to Officers

'मेयर बनाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग': अशोक गहलोत ने चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, अफसरों को दी चेतावनी

Mon, 14 Sep 2026 03:15 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Mon, 14 Sep 2026 03:15 PM IST
सार

राजस्थान के निकाय चुनाव परिणामों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर पुलिस और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने जोधपुर और अलवर में निर्दलीय व कांग्रेस पार्षदों को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष भूमिका निभाने की अपील की।

विज्ञापन
rajasthan jaipur Ashok Gehlot Accuses Police of Misuse in Mayor Elections Issues Warning to Officers
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लगाया बड़ा आरोप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जयपुर के नगर निगम चुनाव के नतीजों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गहलोत ने कहा कि मनमाने तरीके से परिसीमन, पूरी सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल और मुख्यमंत्री के रोड शो के बावजूद भाजपा को कई नगर निगमों में हार का सामना करना पड़ा है। अब मेयर बनाने के लिए पुलिस के दुरुपयोग की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


पाली, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर में भाजपा हार चुकी- गहलोत
गहलोत के मुताबिक, पाली, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर नगर निगमों में भाजपा हार चुकी है। अब जोधपुर और अलवर में पुलिस के जरिए निर्दलीय और कांग्रेस पार्षदों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है, ताकि उन्हें भाजपा के पक्ष में किया जा सके।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन को निष्पक्ष भूमिका निभाने की चेतावनी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस और जिला प्रशासन को निष्पक्ष भूमिका निभाने की चेतावनी देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी तरह का पक्षपातपूर्ण काम न हो। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और ऐसे अनुचित कृत्यों में शामिल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जोधपुर में उलटफेर: गहलोत के गढ़ में भाजपा जीती, शेखावत के वार्ड में कांग्रेस का दबदबा; फुटबाल खिलाड़ी भी विजय

स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने वाले निगमों पर नजर
निकाय चुनाव के नतीजों के बीच गहलोत का यह बयान सीधे तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों के लिए चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर उन नगर निगमों में, जहां भाजपा या कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और निर्दलीय पार्षद बोर्ड गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed