{"_id":"66adfd20bf05db92ee0d45cd","slug":"rajasthan-india-s-son-is-sitting-in-the-parliament-will-not-let-the-country-break-said-cp-joshi-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : संसद में मां भारती का बेटा बैठा है, भारत माता के टुकड़े नहीं होने देंगे, समारोह में बोले सीपी जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : संसद में मां भारती का बेटा बैठा है, भारत माता के टुकड़े नहीं होने देंगे, समारोह में बोले सीपी जोशी
Sat, 03 Aug 2024 03:19 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:19 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने यहां भी मंच से विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्हें खुद अपनी जाति का पता नहीं वे जातिगत जनगणना की बात करते हैं।
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने नवनियुक्त अध्यक्ष मदन राठौड़ के पद ग्रहण समारोह में सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश में जिन्हें अपनी जाति का पता नहीं, वो जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये लोग जायरीनों के लिए विशेष व्यवस्था की बात करते हैं, परंतु कांवरियों का अभिवादन हो तो समस्या होती है। जोशी बोले कि जब मिडिल ईस्ट के देशों में व्यापार के लिए हलाल सर्टिफिकेट चाहिए, परंतु देश में पावन सावन के महीने में यदि हम यह जानना चाहें कि सामान किससे ले रहे हैं तो तकलीफ होती है।
विज्ञापन
जोशी बोले कि जो भारत माता के टुकड़े करते आए हैं, वो देश की बात करते हैं। अब उनका यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा, देश की जनता अब पीड़ादायक सरकार से देश को मुक्त कर चुकी है और भारत माता के बेटा संसद मे बैठा है अब इनकी टुकड़े वाली नीति नहीं चलेगी।
विज्ञापन