{"_id":"64daef9c24d3a7d1d1053799","slug":"rajasthan-independence-day-celebrated-everywhere-ashok-gehlot-hoisted-the-flag-at-cm-s-residence-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence day in rajasthan: स्वतंत्रता दिवस की हर जगह धूम, सीएम आवास पर अशोक गहलोत ने किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence day in rajasthan: स्वतंत्रता दिवस की हर जगह धूम, सीएम आवास पर अशोक गहलोत ने किया ध्वजारोहण
Tue, 15 Aug 2023 09:30 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 15 Aug 2023 09:30 AM IST
सार
देश में आज हर जगह स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर ध्वजारोहण किया और देश वासियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
सीएम आवास में ध्वजारोहण करते अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को सुबह सात बजे जयपुर में सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी, कर्मचारी, उनके बच्चे और सुरक्षाकर्मी भी उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
राजस्थान में सबसे ज्यादा बार ध्वजारोहण करने वाले मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया थे। सुखाड़िया करीब 17 वर्षों तक (1954 से 1971 तक) राजस्थान के सीएम रहे। इस दौरान उन्होंने 16 बार स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया।
राजस्थान के हर जिले में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। लोग खुशी से आजादी का पर्व मना रहे है। इस दौरान राजस्थान सरकार के प्रत्येक मंत्री अपने क्षेत्र में आजादी का महोत्सव मनाएंगे। पिंक सिटी जयपुर पूरा तिरंगे में सज गया है। हर घर आजादी की खुशियां मन रही हैं।