विश्व पर्यावरण दिवस: आवासन मंडल की प्लांटेशन पर समीक्षा बैठक, मानसून तक 90 हजार से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि आगामी मानसून तक 20 हजार से अधिक पेड़-पौधे जयपुर के सिटी पार्क में और रेलवे लाइन के समीप 15 हजार से अधिक पेड़ लगाकर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा ने जयपुर सहित प्रदेश भर में चल रही विभिन्न आवासीय योजनाओं में आगामी मानसून तक 90 हजार से अधिक पेड़-पौधे लगाने का संकल्प लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है। अरोड़ा ने सोमवार को आवासन मंडल के मुख्यालय 'आवास भवन' में प्लांटेशन संबंधी समीक्षा बैठक के दौरान यह अहम बात कही। उन्होंने अधिकारियों को पौधरोपण से संबंधित सभी टेंडर आगामी 15 जून तक तथा 25 से 30 जून तक वर्क आर्डर जारी करने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों को अगस्त माह से पूर्व प्लांटेशन कार्य पूर्ण करने के भी कड़े निर्देश दिए।
अरोड़ा ने बताया कि आगामी मानसून तक सर्वाधिक 20 हजार से अधिक पेड़-पौधे जयपुर की लाइफ लाइन बन चुके सिटी पार्क में लगाए जाएंगे। इसी तरह इंदिरा गांधी नगर स्थित गंगा मार्ग पर रेलवे लाइन के समीप मियावाकी तकनीक की मदद से 15 हजार से अधिक पेड़ लगाकर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा।
आयुक्त ने बताया कि प्रदेश की सभी आवासीय योजनाओं में पौधारोपण का कार्य जुलाई माह तक व्यापक स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जोधपुर की बडली आवासीय योजना में 10 हजार, बीकानेर की शिवबाड़ी आवासीय योजना में पांच हजार, उदयपुर में तीन हजार, जोधपुर द्वितीय में दो हजार, अलवर और कोटा आवासीय योजनाओं में 1-1 हजार पेड़ पौधे तथा जयपुर की विभिन्न स्कीमों में 10 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का निर्देश दिए।
अरोड़ा ने कहा कि इन योजनाओं में छायादार और फल-फूलदार पेड़-पौधे लगाए जाएं, ताकि आमजन को पर्याप्त छाया और सुकून मिल सके। उन्होंने इससे पूर्व विगत वर्षों में हुए पौधरोपण की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 50 हजार के मुकाबले 46 हजार जगह पौधरोपण किया गया, जिसमें ज्यादातर पौधे जीवित रहे।