{"_id":"648951e6bdb0cb82390582ee","slug":"rajasthan-hospitalized-registered-laborers-and-marked-street-vendors-will-get-help-approval-of-cm-gehlot-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अस्पताल में भर्ती रजिस्टर्ड मजदूर और चिन्हित स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगी सहायता, CM गहलोत की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अस्पताल में भर्ती रजिस्टर्ड मजदूर और चिन्हित स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगी सहायता, CM गहलोत की स्वीकृति
Wed, 14 Jun 2023 11:06 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:06 AM IST
सार
राजस्थान में असंगठित क्षेत्र (अन-ऑर्गेनाइज सेक्टर) के निर्माण श्रमिक कल्याण कोष के तहत रजिस्टर्ड एक्टिव मजदूरों और चिन्हित स्ट्रीट वैंडर्स को अस्पताल में भर्ती होने के दौरान राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अधिकतम सात दिन 200 रुपये प्रतिदिन मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मजदूरों को मिलेगी सहायता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब रजिस्टर्ड श्रमिक, चिन्हित स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवार के 25 से 60 साल के सदस्य (पंजीकृत सक्रिय श्रमिक) को अस्पताल में भर्ती के दौरान अधिकतम सात दिन की आर्थिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक सम्बल योजना-2023 के प्रारूप को सहमति दी है।
विज्ञापन
योजना के तहत भर्ती के समय दैनिक मजदूरी समाप्त होने की स्थिति में श्रमिक के खाते में ऑटो डीबीटी से भर्ती की अवधि या सात दिवस जो भी कम हो, पीरियड के लिए प्रतिदिन 200 रुपये की सहायता पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
यह सहायता लाभार्थी के खुद या परिवार के सदस्य के अस्पताल में न्यूनतम 24 घंटे भर्ती होने की स्थिति में मिलेगी। श्रमिक की अस्पताल में मौत होने की स्थिति में भी योजना के तहत सहायता प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन