फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan HighCourt gives two months time to government in SI recruitment case what say posting and training

Rajasthan: SI भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को दिया दो महीने का समय, पोस्टिंग और ट्रेनिंग पर क्या कहा?

Fri, 21 Feb 2025 05:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Feb 2025 05:54 PM IST
सार

SI Paper Leak Case: राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में आयोजित हुई सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 को लेकर शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने सरकार को निर्णय के लिए दो महीने का समय दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan HighCourt gives two months time to government in SI recruitment case what say posting and training
हरेंद्र नील, एडवोकेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 के पेपर लीक मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने राज्य सरकार को इस मामले में निर्णय लेने के लिए दो महीने का समय दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पूरी तरह स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकती है और उसे किसी भी प्रकार से एसओजी (SOG) या अन्य एजेंसियों से प्रभावित होने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया है कि निर्णय लेने के बाद सरकार अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल, सब-इंस्पेक्टर की फील्ड पोस्टिंग और ट्रेनिंग पर लगी रोक जारी रहेगी। इस मामले में अगली सुनवाई दो मई को होगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार को मिला दो महीने का समय
हाईकोर्ट में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे इस मामले की सुनवाई हुई। जहां राज्य सरकार की ओर से मैटर मेंशन किया गया। सरकार ने कोर्ट को बताया कि उन्हें निर्णय के लिए कुछ और समय चाहिए। इसके बाद दोपहर दो बजे फिर से मामले की सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने सरकार को दो महीने का समय देने का फैसला किया। अब राज्य सरकार को इस अवधि में निर्णय लेना होगा और अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी होगी। इस पूरे मामले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed