{"_id":"644bba2150e13b17c60d91f4","slug":"rajasthan-health-screening-camp-for-children-suffering-from-heart-disease-on-29-and-30-april-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की हेल्थ स्क्रीनिंग कैम्प 29 और 30 अप्रैल को, मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की हेल्थ स्क्रीनिंग कैम्प 29 और 30 अप्रैल को, मिलेंगी ये सुविधाएं
Fri, 28 Apr 2023 05:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 28 Apr 2023 05:50 PM IST
सार
राजस्थान में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मोबाइल हेल्थ टीमों द्वारा हृदय रोग से संबंधित विभिन्न समस्याओं से ग्रसित बच्चों की राज्य स्तर पर हेल्थ स्क्रीनिंग के लिए 29 और 30 अप्रैल को निःशुल्क कैम्प आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में महावीर मार्ग, सी-स्कीम स्थित श्री महावीर कॉलेज में आयोजित होने वाले हेल्थ स्किनिंग कैम्प में विभिन्न जिलों में हृदय रोग से ग्रसित चिन्हित बच्चों की गहन जांच कर उन्हें आवश्यक सर्जरी और परामर्श के लिए चिह्नित किया जाएगा। मिशन निदेशक एनएचएम सुधीर कुमार शर्मा ने बताया, एनएचएम और सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल, गुजरात के समन्वयन में यह हेल्थ कैम्प आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एनएचएम के अंतगर्त राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मोबाइल हेल्थ टीमों द्वारा प्रदेश के राजकीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर जन्म से 19 साल तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच में लगभग 500 बच्चे हृदय संबंधित विभिन्न समस्याओं से ग्रसित चिह्नित किए गए हैं, जिनकी राज्यस्तर पर दोबारा गहन जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
शर्मा ने बताया कि एनएचएम राजस्थान एवं सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल, गुजरात के सौजन्य से आरबीसके के तहत हृदय रोग से संबंधित प्रदेश भर से रेफर किए गए बच्चों के उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया, अपर ट्रीटमेंट के लिए गांव-ढाणियों से आने वाले बच्चों और अभिभावकों को आने-जाने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं एनएचएम के द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन