फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Gujarat liquor mafia boss Anil Pandya was arrested in Dubai through the ATS

Rajasthan: हरियाणा से गुजरात तक शराब का साम्राज्य, दुबई में टूटा अनिल पांड्या का नेटवर्क; कैसे पहुंची एटीएस?

Wed, 04 Feb 2026 06:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 04 Feb 2026 06:56 PM IST
सार

Rajasthan:  गुजरात एटीएस के इनपुट पर दुबई में कुख्यात शराब माफिया अनिल पांड्या गिरफ्तार हुआ। 39 मुकदमों में वांछित आरोपी गुजरात में शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Rajasthan: Gujarat liquor mafia boss Anil Pandya was arrested in Dubai through the ATS
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात एटीएस के इनपुट पर दुबई में शराब माफिया अनिल पांड्या गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनिल पांड्या राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खांजी का बास गांव का रहने वाला है, जिसने गुजरात में शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर रखा था।

विज्ञापन

गुजरात एटीएस की टीम लंबे समय से अनिल पांड्या की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसके दुबई में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद इंटरपोल की मदद से गुजरात एटीएस ने दुबई में उसे गिरफ्तार करवाया। अनिल पांड्या पर सीकर जिले में 39 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गुजरात, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में भी उसके खिलाफ शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। आरोपी करीब दो दशकों से शराब तस्करी और जमीन कब्जाने जैसे अपराधों में लिप्त रहा है।

विज्ञापन

बिरजू ठेकेदार हत्याकांड में भी नाम आया था सामने
राजस्थान के बहुचर्चित बिरजू ठेकेदार हत्याकांड में भी अनिल पांड्या का नाम सामने आया था। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद वह अपने साथियों के साथ सांचौर जेल से फरार हो गया था। इसके बाद वह बड़े शराब माफियाओं के संपर्क में आया और गुजरात सहित कई राज्यों में शराब तस्करी का नेटवर्क फैलाया। साल 2023 में एनआईए ने भी अनिल पांड्या के घर पर दबिश दी थी, जहां से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: अलवर में दिल दहला देने वाली घटना: टॉफी समझकर विस्फोटक चबाया, तीन साल की मासूम का गाल और जबड़ा फटा; हालत नाजुक

ऐसे करता था नेटवर्क का संचालन
जानकारी के अनुसार अनिल पांड्या ने अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले चाय की दुकान पर काम किया था, लेकिन सनकी स्वभाव के चलते उसने यह काम छोड़ दिया। वर्ष 2012 में बिरजू ठेकेदार हत्याकांड के बाद पहली बार उसका नाम बड़े स्तर पर चर्चा में आया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनिल पांड्या ने गुजरात में शराब तस्करी का संगठित नेटवर्क खड़ा किया था। इस सिंडिकेट में जगदीश प्रसाद, तौफीक नजीर खान सहित कई शराब माफिया शामिल थे। अनिल, तौफीक के जरिए ही अपने नेटवर्क का संचालन करता था। गौरतलब है कि पिछले साल तौफीक को भी दुबई से गिरफ्तार किया गया था।

करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर चुका है
अनिल पांड्या शराब तस्करी से करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर चुका है। उसने वर्ष 2022 में गांव में 60–70 लाख रुपये का मकान भी बनवाया। पुलिस के अनुसार वह रोजाना करोड़ों रुपये की शराब तस्करी करता था। करीब 10 महीने पहले सीकर पुलिस ने अनिल पांड्या गिरोह की एक करोड़ रुपये से अधिक की शराब जब्त की थी, जिसे सीमेंट रोलर की आड़ में हरियाणा से गुजरात ले जाया जा रहा था। गुजरात में भी कई बार उसकी गाड़ियां पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी हैं।

क्या बोले सीकर एसपी प्रवीण नायक?
गुजरात में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार चलाने के कारण अनिल पांड्या पिछले कई वर्षों से पुलिस और जांच एजेंसियों के रडार पर था। वर्ष 2022 के बाद वह दुबई फरार हो गया, जहां से पूरे गिरोह का संचालन कर रहा था। पुलिस के अनुसार गिरोह हरियाणा से सस्ती शराब लाकर राजस्थान के रास्ते गुजरात पहुंचाता था और वहां प्रिंट रेट से दोगुनी कीमत पर बिक्री करता था। इस मामले में सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि अनिल पांड्या के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी था। गुजरात एटीएस के इनपुट पर दुबई में उसकी गिरफ्तारी हुई है। आरोपी के खिलाफ सीकर जिले में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed