फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Govt and PNB sign MOU worth Rs 21,000 crore, projects like energy-metro expansion will gain momentum

Rajasthan: सरकार और PNB में 21 हजार करोड़ का MOU, ऊर्जा-मेट्रो विस्तार समेत इन परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 08:54 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 08:54 PM IST
सार

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं और जयपुर मेट्रो का विस्तार राजस्थान की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएनबी के साथ यह साझेदारी न केवल प्रदेश की आधारभूत संरचना को नई गति देगी।

विज्ञापन
Rajasthan Govt and PNB sign MOU worth Rs 21,000 crore, projects like energy-metro expansion will gain momentum
राजस्थान सरकार और पंजाब नेशनल बैंक के बीच 21 हजार करोड़ रुपये का एमओयू हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य सरकार और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बीच 21 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर एक अहम समझौता (एमओयू) किया गया। यह राशि अगले पांच वर्षों में सड़क, ऊर्जा, पेयजल, स्वच्छता, अक्षय ऊर्जा और जयपुर मेट्रो विस्तार जैसी आधारभूत संरचना परियोजनाओं पर खर्च होगी।

विज्ञापन

 
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे और मेट्रो विस्तार को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं और जयपुर मेट्रो का विस्तार राजस्थान की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएनबी के साथ यह साझेदारी न केवल प्रदेश की आधारभूत संरचना को नई गति देगी, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं को भी मजबूती प्रदान करेगी।
विज्ञापन

 
वित्तीय संसाधनों को बताया विकास की रीढ़
मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय संसाधन व्यक्ति से लेकर गांव, प्रदेश और देश के विकास की रीढ़ होते हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसी योजनाओं ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। इसी तरह बैंकिंग सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने एमएसएमई इकाइयों को अपेक्षित सहयोग देने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: गौ महाकुंभ में बोले CM भजनलाल शर्मा- राजस्थान बनेगा देश का सबसे बड़ा डेयरी हब

 
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर
एमओयू पर शासन सचिव वित्त (व्यय) विभाग और पीएनबी के जोनल हेड ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया और पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक चंद्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
 
350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में कदम
इस एमओयू से राजस्थान को न केवल आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए वित्तीय गति मिलेगी बल्कि प्रदेश को वर्ष 2030 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में भी मजबूती प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और यह साझेदारी उसी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: जयपुर में खुलेंगी 70 नई उचित मूल्य की दुकानें, आवेदन प्रक्रिया शुरू

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed